Asansol : एक घंटे में जीटी रोड पर छीना 4 मोबाइल, सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दबोचा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News Today In Hindi ) : एक घंटे में जीटी रोड पर छीना 4 मोबाइल, सीसीटीवी में कैद, पुलिस ने दबोचा। आसनसोल साउथ थाना इलाके में आश्रम मोड़ से बाजार के बीच कल एक घंटे में चार मोबाइल छिनतई की घटना हुई। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने नींघा में छापेमारी कर आरोपी मनीष नोनिया को दबोचा। आज उसे कोर्ट भेजा गया।














छिनतई की शिकार एक युवती ने बताया कि वह कल स्कूटी पर जा रही थी। उसी दौरान इस आरोपी ने उसका कीमती मोबाइल छीना और फरार हो गया। उसने पुलिस में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी खंगाला तो पाया कि मनीष ने एक घंटे में चार मोबाइल छीने। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाशी शुरू की। उसे नीघा से दबोचा गया। गौरतलब है कि आसनसोल के चीनाकुड़ी इलाके में मोबाइल चोरी का बड़ा गिरोह संचालित होता है।
- कर्ज के दबाव में ईसीएल कर्मी ने की आत्महत्या या कोई और वजह? दुर्गापुर में जंगल से पेड़ पर लटका शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
- ঋণের চাপে আত্মঘাতী ইসিএল কর্মী, নাকি অন্য কারণ দুর্গাপুরে জঙ্গল থেকে ঝুলন্ত দেহ উদ্ধার, তদন্তে পুলিশ
- प्रबंधन के साथ मिलीभगत का आरोप दुर्गापुर में निजी कारखाने से बीएमएस का धरना पुलिस ने हटाया
- কতৃপক্ষের সঙ্গে যোগসাজশের অভিযোগ দুর্গাপুরে বেসরকারি কারখানা থেকে বিএমএসের ধর্ণা তুললো পুলিশ
- अन्नपूर्णा योजना की राशि न मिलने पर दुर्गापुर अनुमंडल अधिकारी (एसडीओ) कार्यालय के सामने महिलाओं का प्रदर्शन


