ASANSOL

Vande Bharat Asansol होकर चलेगी पूजा से पहले

बंगाल मिरर,  आसनसोल : ( Vande Bharat Asansol ) होकर चलेगी पूजा से पहले। आसनसोल होकर वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन भी जल्द शुरू होने वाला है। रेलवे ने रांची – हावड़ा वंदे भारत के टाइम टेबल को मंजूरी भी दे दी है। संभावना है कि दुर्गापुर से पहले इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। हावड़ा से आसनसोल – धनबाद होकर यह ट्रेन रांची के लिए जायेगी।

Vande Bharat Asansol

शुक्रवार को सिकंदराबाद में हुए रेलवे टाइम टेबल कमेटी की बैठक में इस ट्रेन के टाइम टेबल को मंजूरी दे दी गई है। यह वंदे भारत ट्रेन रांची से सुबह 5 : 20 बजे खुलेगी और 11 : 55 में हावड़ा पहुंचेगी। हावड़ा से दोपहर 3 : 30 बजे खुलेगी और रात 10 : 10 बजे रांची पहुंचेगी। हावड़ा से रांची के बीच का सफर यह ट्रेन 6 घंटे 35  मिनट में पूरा करेगी। अभी शताब्दी एक्सप्रेस हावड़ा से रांची का सफर 7 घंटे 10 मिनट में पूरा करती है। यह ट्रेन आसनसोल, धनबाद, बोकारो होकर चलेगी।रांची के सांसद संजय सेठ ने मीडिया को बताया कि दुर्गापूजा से पहले इस ट्रेन का परिचालन शुरू हो जायेगा। जल्द ही रेलवे द्वारा इसका आधिकारिक एलान किया जायेगी। इस ट्रेन के चलने से सुबह रांची से कोलकाता जानेवालों को काफी सुविधा होगी।

गौरतलब है कि हावड़ा से अब तक दो वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन होता है। इसमें एक न्यू जलपाईगुड़ी और एक पुरी जाती है। वहीं बंगाल में कुल तीन वंदेभारत अभी तक चल रही है। इन दोनों के अलावा न्यू जलपाईगुड़ी से गुवाहाटी तक वंदे भारत चलती है। इस ट्रेन का परिचालन शुरू होने से बंगाल के लिए चौथी वंदे भारत होगी। वहीं हाल ही में रांची – पटना वंदे भारत का परिचालन गया होकर नये रूट से शुरू किया गया है। लेकिन उस रूट पर पर्याप्त यात्री नहीं मिल रहे हैं। जिसके बाद रेलवे किराये में कटौती का विचार कर रही है।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!