West Bengal

NIA ने TMC उम्मीदवार को दबोचा

बंगाल मिरर, बीरभूम : ( West Bengal News In Hindi ) राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने पंचायत में एक तृणमूल उम्मीदवार को मतदान के तुरंत बाद ही बड़ी मात्रा में विस्फोटक और आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। यह घटना सोमवार को बीरभूम के नलहाटी में हुई। सोमवार को तृणमूल उम्मीदवार को नलहाटी थाने में बुलाया गया और पूछताछ की गयी, इसके बाद जांच एजेंसी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।

NIA_Logo-

मनोज घोष बीरभूम के नलहाटी-1 ब्लॉक के बनियूर पंचायत के बहादुरपुर गांव के रहने वाले हैं। वह इस बार पंचायत चुनाव में तृणमूल के उम्मीदवार हैं। एनआईए ने उन्हें सोमवार को नलहटी पुलिस स्टेशन में बुलाया। उनसे काफी देर तक पूछताछ की गई। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, बयान में विरोधाभास के कारण मनोज को गिरफ्तार किया गया है। जांच एजेंसी बड़ी संख्या में विस्फोटकों की बरामदगी के मामले में उनसे और पूछताछ करना चाहती है।

मनोज के पास स्टोन क्रशर है। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने 28 जून को मनोज क्रशर के दफ्तर पर छापेमारी की थी।एनआईए अधिकारियों ने वहां से विस्फोटकों से भरा एक बैग और एक बन्दूक बरामद किया। एनआईए सूत्रों के मुताबिक, एनआईए ने मनोज के दफ्तर से बड़ी मात्रा में जिलेटिन की छड़ें, 85 हजार इलेक्ट्रिक डेटोनेटर और 2 हजार 700 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया है। उस मामले में मनोज ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद एनआईए ने मतदान खत्म होने के बाद सोमवार को उन्हें थाने बुलाया और गिरफ्तार कर लिया।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!