ASANSOL

राज्य में मनेगा MSME मंथ, हर ब्लॉक में कैंप, मिलेगा Credit Card

बंगाल मिरर, आसनसोल : पश्चिम् बंगाल सरकार द्वारा पूरे राज्य में मनाया जायेगा MSME month – १ अगस्त  से ३१ अगस्त तक आज राज्य के Principal Secretary MSME & T , श्री राजेश पांडेय के नेतृत्व में वर्चुअल माध्यम से एक अहम बैठक की गई ।
बैठक में राज्य के सभी ज़िला शासक , सभी BDO , कुछ Bank के आला अधिकारी अवम् बड़े चेम्बरों के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।
August २०२३ का पूरा महीना MSME month के तहत मनाया जाएगा ।
यह एक तरह से कुटीर, छोटे एवं मध्यम ( एमएसएमई) उद्योगों का “ दुआरे सरकार”   की तरह रहेगा
राज्य के हर block में कम से कम ५ दिनों तक कैम्प लगाया जायेगा ।


इन कैम्पो में मूलतः ये सुविधा दी जाएगी :
१. भविष्यत् credit कार्ड – राज्य भर में कम से कम २ लाख MSME इकाई को यह क्रेडिट कार्ड के माध्यम से ५ लाख तक का ऋण दिया जायेगा । वही २ लाख में पश्चिम वर्धमान ज़िले का target ८००० क्रेडिट। कार्ड का है ।
२. ज़्यादा से ज़्यादा लोगो का उद्दयम आधार में पंजीकरण करना , यहाँ पश्चिम वर्धमान ज़िले को ५००० पंजीकरण का लक्ष्य दिया गया है ।
३. सरकारी संस्थानों से व्यापार करने के लिए GeM registration भी इन कैम्पो में होगा ।
४, कुटीर हस्त शिल्पी का पंजीकरण.
५. बुनकरो का पंजी करण
इसके अलावा MSME से जुड़े सभी लंबित मामलो का भी निष्पादन किया जाएगा ।
इस बैठक में ज़िला साशक अरुण प्रसाद अपने पूरी टीम के साथ उपस्थित थे
चैम्बर प्रतिनिधणि के तरफ़ से SBFCI के महा सचिव Jagdish Bagri भी उपस्तिथ थे

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!