WBLMA ने हिन्दी और उर्दू स्कूलों में बांग्ला अनिवार्य करने की मांग पर जामुड़िया प्रखंड में ज्ञापन सौंपा
बंगाल मिरर, जामुड़िया : पश्चिम बंगाल भाषाई अल्पसंख्यक संघ ( WBLMA ) ने हिन्दी और उर्दू स्कूलों में बांग्ला अनिवार्य करने की मांग पर राज्य भर में किये जा रहे आन्दोलन के तहत आज जामुड़िया प्रखंड में ज्ञापन सौंपा। पश्चिम बंगाल भाषाई अल्पसंख्यक संघ द्वारा राज्य के हिन्दी और उर्दू माध्यम स्कूलों में बांग्ला की पढ़ाई अनिवार्य करने तथा बांग्ला शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर जामुड़िया बीडीओ कार्यालय में ज्ञापन दिया गया।इस दौरान एसोसिएशन की ओर से विश्वजीत मिश्रा, अनुभव कुमार मिश्रा आदि ने कहा कि राज्य सरकार के एक फैसले से राज्य के करोड़ों हिन्दी और उर्दूभाषियों तथा आदिवासी युवाओं का भविष्य दांव पर है।




उन्होंने कहा कि पहले राज्य के हिन्दी स्कूलों में भी बांग्ला की पढ़ाई होती थी। लेकिन अब इसे बंद कर दिया गया। वहीं आश्चर्यजनक रूप से राज्य प्रशासनिक सेवा की नियुक्ति की परीक्षा में बांग्ला का 300 अंकों का प्रश्नपत्र अनिवार्य कर दिया गया। लेकिन हिन्दी, उर्दू और संथाली को हटा दिया गया। वह लोग बांग्ला अनिवार्य करने से पहले सभी को बांग्ला सीखने का अवसर देने की मांग कर रहे है। पहले सभी को बांग्ला पढ़ाया जाये। स्कूलों में इसे पहले की तरह अनिवार्य किया जाये। जिससे करोड़ों बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ न हो।
- পশ্চিম বর্ধমান জেলা তৃণমূল প্রাথমিক শিক্ষক সমিতির পূর্ণাঙ্গ কমিটি ঘোষণা
- মাত্র ১২ ঘন্টার মধ্যে চুরি যাওয়া বাইক সহ গ্রেপ্তার
- ইসিএলের ডাম্পার থেকে উধাও কয়লা, মিললো পাথর, তদন্তে পুলিশ
- আড়াই কোটি খরচে হবে হাইড্রেন, বর্ষায় আর ডুববে না গ্রাম
- Asansol : 2026 की तैयारी, अनुशासन पर जोर, अनुपस्थित पार्षद को शोकाज का निर्देश