Asansol : 40 लाख से बनेगा विश्व बांग्ला गेट, मेयर ने किया शिलान्यास
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) : 40 लाख से बनेगा विश्व बांग्ला गेट, मेयर ने किया शिलान्यास। आसनसोल शहर के भगत सिंह मोड़ पर विश्व बांग्ला गेट की तर्ज पर आकर्षक गेट बनाया जायेगा। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। आज मेयर बिधान उपाध्याय एवं उपमेयर वसीम उल हक ने संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया। मौके पर बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, डा. देवाशीष सरकार, कार्यपालक अभियंता अचिंत्य बारूई एवं आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।














मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए इस गेट का निर्माण किया जा रहा है। इसके उपर विश्व बांग्ला लोगो की जगह खंडा ( सिखों का निशान ) रहेगा। जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा करने को कहा गया। शहर के जुबली मोड़ और कालीपहाड़ी मोड़ पर भी आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जायेगा
- ডব্লুবিপিডিসিএলের কয়লাখনিতে বিক্ষোভ অবস্থানে বিজেপি প্রার্থী, একাধিক দাবি ও অত্যাচারের প্রতিবাদ
- Asansol मंदिर में मूर्तियों में तोड़फोड़ से सनसनी
- আসানসোলে মন্দিরে দুষ্কৃতি তান্ডব, একাধিক মূর্তি ভাঙচুর, এলাকায় চাঞ্চল্য
- কুলটি বিধানসভার তৃণমূল প্রার্থীকে সমর্থন তিন সংগঠনের
- আসানসোল বাজার এলাকায় প্রচারে তৃণমূল প্রার্থী মলয় ঘটক

