Asansol : 40 लाख से बनेगा विश्व बांग्ला गेट, मेयर ने किया शिलान्यास
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) : 40 लाख से बनेगा विश्व बांग्ला गेट, मेयर ने किया शिलान्यास। आसनसोल शहर के भगत सिंह मोड़ पर विश्व बांग्ला गेट की तर्ज पर आकर्षक गेट बनाया जायेगा। इस पर करीब 40 लाख रुपये खर्च होंगे। आज मेयर बिधान उपाध्याय एवं उपमेयर वसीम उल हक ने संयुक्त रूप से इसका शिलान्यास किया। मौके पर बोरो चेयरमैन शिवानंद बाउरी, डा. देवाशीष सरकार, कार्यपालक अभियंता अचिंत्य बारूई एवं आरके श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।









मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण के लिए इस गेट का निर्माण किया जा रहा है। इसके उपर विश्व बांग्ला लोगो की जगह खंडा ( सिखों का निशान ) रहेगा। जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा करने को कहा गया। शहर के जुबली मोड़ और कालीपहाड़ी मोड़ पर भी आकर्षक प्रवेश द्वार बनाया जायेगा




- COAL INDIA BONUS 2026 : ₹1,10,250 PLR बोनस तय
- आसनसोल नगर निगम के बोरो-4 और बोरो-5 में सड़क कार्य का भाजपा विधायक ने किया शिलान्यास
- আসানসোল পুরনিগমের ৪ নং ৫ নং বোরোয় রাস্তার কাজের শিলান্যাসে বিজেপি বিধায়ক
- बदहाल सड़कों, अन्नपूर्णा योजना समेत कई मुद्दों पर मंत्री अग्निमित्रा पाल ने पार्टी और सरकार का रुख किया स्पष्ट
- বেহাল রাস্তা, অন্নপূর্ণা যোজনা সহ একাধিক ইস্যুতে দল ও সরকারের অবস্থান স্পষ্ট করলেন মন্ত্রী অগ্নিমিত্রা পাল

