Raniganj में प्लान और टैक्स में बड़ा घोटाला, हो जांच : जीतू सिंह
बंगाल मिरर, रानीगंज : Raniganj में प्लान और टैक्स में बड़ा घोटाला, हो जांच : जीतू सिंह। आसनसोल नगरनिगम के चर्चित एवं दबंग पार्षद रणबीर सिंह उर्फ जीतू ने अब रानीगंज में बिल्डिंग प्लान और टैक्स को लेकर बड़े घोटाले का आरोप लगाया है। उनका दावा है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ उनके मुखर होने के बाद विभिन्न हिस्सों के नागरिक भी जागरूक होकर उन्हें सूचनायें दे रहे हैं। ताकि इन भ्रष्टाचारियों पर नकेल कसी जा सके।














जीतू सिंह ने कहा कि एक ओर मेयर बिधान उपाध्याय नगरनिगम का राजस्व बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। वहीं कुछ भ्रष्ट लोगों के सिंडिकेट राज के कारण उनके प्रयासों को झटका लग रहा है। ताजा मामला रानीगंज का उनके संज्ञान में आया है। उन्हें रानीगंज के नागरिकों ने शिकायत कर वहां हुए भ्रष्टाचार की जानकारी दी है। जिसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए, इसमें जो लोग भी शामिल हैं, उन पर एफआईआर कर कार्रवाई की जानी चाहिए।
उन्होंने दावा किया रानीगंज में चार अपार्टमेंट एक में 40, एक में 10 तथा दो अपार्टमेंट में करीब 20-20 फ्लैट बेचे गये हैं। लेकिन इसके म्यूटेशन से लेकर टैक्स में बड़ा घोटाला किया गया है। नगरनिगम को लाखों का चूना लगाकर वारे-न्यारे किये गये हैं। आखिरकार इसके पीछे कौन है, यह सबके सामने आना चाहिए। मेयर शहर का विकास करना चाहते हैं, लेकिन ऐसे लोगों के कारण उनके प्रयासों को झटका लग रहा है। लेकिन वह भ्रष्टाचार पर चुप नहीं रहेंगे। सबका चेहरा बेनकाब किया जायेगा।
- আসানসোলে মলয় ঘটকের প্রচারে রোডশো দেবের
- भूतपूर्व पार्षद एवं टीएमसी नेता शिवदास चटर्जी का निधन
- Paschim Bardhaman में अब तक 17 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा, TMC का आज
- মাছ” নিয়ে যাত্রা করে মনোনয়ন জমা পান্ডবেশ্বরের বিজেপি প্রার্থীর
- দুর্গাপুরে মনোনয়ন পত্র জমা পাণ্ডবেশ্বরের তৃণমূল প্রার্থী নরেন্দ্রনাথ চক্রবর্তীর নিলেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের আশীর্বাদ

