Raniganj अवैध गोदाम पर चला निगम का हथौड़ा
बंगाल मिरर, रानीगंज : Raniganj अवैध गोदाम पर चला निगम का हथौड़ा। आसनसोल नगरनिगम के रानीगंज कॉलेज रोड में अवैध रूप से निर्मित गोदाम को ध्वस्त किया गया। आज सुबह निगम की टीम अभियंताओं के नेतृत्व में पहुंची। इसके बाद अवैध निर्माण को तोड़ा गया। उल्लेखनीय है कि मेयर बिधान उपाध्याय अवैध निर्माण को लेकर सख्त रवैया अपनाये हुए है। इसके पहले रानीगंज में एक निर्माणाधीन बहुमंजिला को ध्वस्त कर दिया गया था।














निगम सचिव द्वारा अवैध निर्माण को तोड़ने का आदेश जारी करने के बाद यह कार्रवाई की गई। इस आदेश के अनुसार अवैध निर्माण विकास सतनालिका द्वारा किया गया था। शिकायत मिलने के बाद इसकी जांच की गई। हियरिंग भी हुई। इसके बाद अप्रैल माह में इसे तोड़ने का निर्देश दिया गया था लेकिन इसके बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। तो निगम प्रशासन द्वारा स्वयं इसे तोड़ने का निर्णय लिया गया। इस संबंध में विकास सतनालिका का पक्ष नहीं मिल पाया है।
- दुर्गापुर में शुभेंदु अधिकारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह, काफिला रोककर किया गया अभिनंदन
- দুর্গাপুরে শুভেন্দু অধিকারীকে ঘিরে বিজেপি কর্মী ও সমর্থকদের উচ্ছ্বাস, কনভয় থামিয়ে সংবর্ধনা
- बांकुड़ा में पश्चिमांचल विकास परिषद की बैठक में मुख्यमंत्री पांडवेश्वर के लिए 17 करोड़ रुपये आवंटित, अधूरे रवींद्र भवन का काम पूरा करने का प्रस्ताव
- 97 हजार रुपये की साइबर ठगी का आरोप तीन महीने बाद भी नहीं मिला कोई जवाब आसनसोल-दुर्गापुर के पुलिस कमिश्नर से हस्तक्षेप की गुहार
- বাঁকুড়ায় পশ্চিমাঞ্চল উন্নয়ন পর্ষদের বৈঠকে মুখ্যমন্ত্রী পান্ডবেশ্বরের জন্য বরাদ্দ ১৭ কোটি, অসমাপ্ত রবীন্দ্রভবনের কাজ শেষ করার প্রস্তাব


