एफके ग्रुप और इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल का हर देश में तिरंगा अभियान
बंगाल मिरर, आसनसोल : एफके ग्रुप और इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 अगस्त को सारे हिंदुस्तानियों के लिए बहुत ही ज्यादा अहम और गर्व का दिन है क्योंकि इस दिन हमारा प्यारा देश हिंदुस्तान आजाद हुआ था । हर भारतीय धूम धाम से स्वतंत्रता दिवस मनाते है। साथ ही साथ फिरोज खान एफके ने बताया के तिरंगा झंडा हर हिंदुस्तानी के गौरव का प्रतीक है। ये राष्ट्रीय अखण्डता का प्रतिनिधित्व करता है और भारतीयों के आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है।














एफके ग्रुप के सपोर्ट से इंडोयूजी कॉमर्स एंड सोशल काउंसिल की तरफ से सारी दुनिया में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर देश में तिरंगे का अभियान चलाया गया है। जिसमें एक सेल्फी फोटो कॉन्टेस्ट किया जा रहा है। जिसके लिए एक आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर और ईमेल आईडी जारी किया गया है।
ये अभियान हर देश में तिरंगा, दुनिया भर में हर देश में रहने वाले हिंदुस्तानी 15 अगस्त को हिंदुस्तान का झंडा तिरंगे के साथ सेल्फी ले कर व्हाट्सएप करें या ईमेल करें। सभी सेल्फी भेजने वाले को सर्टिफिकेट दिया जाएगा और जिस का सब से अच्छी सेल्फी सेलेक्ट होगा उसमें से टॉप 5 पोजिशन को प्राइज, मोमेंटो भी दिया जाएगा।
फ़िरोज़ खान एफके ने बताया कि ये अभियान का खास मकसद है कि सारी दुनिया में हर देश में रहने वाले हिंदुस्तानियों के दिलो में देशभक्ति की भावना जगाना और दुनिया भर में हमारे राष्ट्रीय झंडे के बारे में जागरूकता को बढ़ाना देना। तिरंगे हर हिंदुस्तानी की पहचान है। फ़िरोज़ खान एफके ने बताया कि ये अभियान पूरे देश के साथ-साथ दुनिया भर में लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और ये अभियान को बढ़ावा मिल रहा है
- Asansol के Deputy Mayor Adjudication में
- Assembly elections घोषणा से पहले पहुंचा CAPF, रूट मार्च शुरू
- होलिका दहन हेतु डाणडा रोपण की पूजा
- टी-20 विश्व कप: इतिहास, संभावनाएँ और भारत की दावेदारी !
- पश्चिम बर्धमान में जिला परिषद कर्माध्यक्ष का नाम अंतिम मतदाता सूची से गायब, परिवार के 5 सदस्य भी ‘एडजुडिकेशन’ में


