ASANSOL

Dengue से बचाव के लिए नागरिक भी हो जागरूक करें, सहयोग : दिव्येंदु

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल में डेंगू से एक युवक की मौत के बाद नगरनिगम और स्वास्थ्य विभाग में खलबली है। आसनसोल नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के एमएमआईसी दिव्येंदु भगत ने इलाके का दौरा किया। वह मृतक के परिजनों से मिले और सांत्वना दी। 

 उन्होंने कहा कि निसंदेह यह एक दुर्भाग्य जनक घटना है। कोई भी मौत हो उससे दु:ख होता है। उन्होंने कहा कि आसनसोल नगर निगम के पूरी टीम हर समय डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास कर रहा है। लेकिन इसके लिए शहर वासियों को भी निगम के साथ सहयोग करना होगा। उन्होंने कहा कि देखा गया है कि नगर निगम के कर्मियों की कोशिश के बावजूद वांछित परिणाम नहीं मिलता। इसका मुख्य कारण लोगों का सहयोग नहीं मिलता है।

 उन्होंने कहा कि ऐसा देखा गया है कि जहां बड़े बड़े बिल्डिंग बनता है, किसी कारण निर्माण कार्य बंद हो जाता है। वहां गाढ़े खोद कर छोड़ दिया जाता है। उस गाढ़े में जल जमाव होता है। उस जल में डेंगू के लार्वा जन्म लेते है। जिसमें डेंगू के मच्छर पनपते हैं। इसके साथ ही उन्होंने खटाल की समस्या को भी चिन्हित किया। जिस वजह से भी यह समस्या होती है। उन्होंने आसनसोल वासियों से अपील किया कि डेंगू की रोकथाम के जनता को जागरूक होना होगा।

उन्होंने कहा कि डेंगू हो या कोई बुखार लोग खुद चिकित्सक न बनें। अच्छे चिकित्सक के पास जाकर परामर्श लें। विभिन्न इलाकों में नगरनिगम के स्वास्थ्य केन्द्र हैं, जहां नियमित रूप से चिकित्सक बैठते हैं, उनसे सलाह लें। आसनसोल जिला अस्पताल में जाये। इन जगहों पर फ्री में इलाज होता है। किसी तरह की लापरवाही न बरतें।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *