Agnimitra Pal की निगाहें लोकसभा टिकट पर ? राजनीतिक हलकों चर्चा तेज
लगातार बढ़ा रही गतिविधियां, अपने विस के साथ ही अन्य क्षेत्रों के मुद्दों पर दे रही जोर
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल दक्षिण थाना की भाजपा विधायक अग्निमित्रा पाल की निगाहें क्या लोकसभा टिकट पर हैं। वह इसके लिए मजबूत दावेदारी भी ठोंक रही है। उनकी गतिविधियों ने राजनीतिक हलकों में इस चर्चा को मजबूत बल दिया है। जिस तरह से वह विधानसभा में बाराबनी के मुद्दे उठा रही है। जामुड़िया इलाके में गतिविधियों में शामिल हो रही है। बीते दिनों आसनसोल उत्तर में भी उन्हें देखा गया था। इसके बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है कि क्या 2024 लोकसभा चुनाव के लिए वह तैयारी में जुट गई है। उल्लेखनीय है कि वह लोकसभा उपचुनाव में भाजपा की प्रत्याशी थीं, लेकिन टीएमसी के बिहारी बाबू यानि शत्रुघ्न सिन्हा ने उन्हें रिकॉर्ड वोटों से हराया।फिलहाल इसके लिए कुछ महीनों का इंतजार करना होगा। वहीं कल जब उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस किया तो अपने विधानसभा के साथ हीफिर से जामुड़िया और बाराबनी विधानसभा क्षेत्र के मुद्दे उठाये।




विधायक अग्निमित्रा पाल ने मंगलवार को मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से गुहार लगा रही हैं कि दामोदर नदी पर बर्नपुर से बांकुड़ा जाने के लिए स्थाई ब्रिज का निर्माण किया जाए। लेकिन राज्य सरकार इस दिशा में पहल नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि जामुड़िया की अजय नदी पर ब्रिज निर्माण की मांग उन्होंने विधानसभा में भी उठाई है। लेकिन राज्य सरकार इन दोनों ब्रिजों को बनाने को लेकर कुछ भी सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। मुख्यमंत्री बता दें तो भाजपा केंद्रीय सरकार से ब्रिज बनवाने की तैयारी करेंगी। उन्होंने कहा कि शिल्पांचल में नदियों का अस्तित्व समाप्त होता जा रहा है। गारुई नदी में चौड़ाई 100 मीटर से ज्यादा थी। लेकिन जमीन अतिक्रमण के कारण यह पूरी तरह से संकरी हो गई हैं। अवैध रूप से नदी के दोनों किनारों पर पक्का निर्माण कर लिया गया है।
उन्होंने कहा कि इस दिशा में आसनसोल नगर निगम प्रशासन क्या कर रहा है? इस पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा है? इसकी वजह से बरसात के दिनों में बाढ़ आती है तथा कई लोगों की जान भी जा चुकी है। जामुड़िया में सिहारन नदी अपना अस्तित्व खो रही है। नदी के बीच ही कई उद्योपतियों ने अतिक्रमण कर बाउंड्री खड़ी कर दी है। जामुड़िया के तृणमूल विधायक हरेराम सिंह एवं राज्य सरकार क्या कर रही है? नदियों से बालू का अवैध खनन किया जा रहा है। जिससे आने वाले दिनों में आसनसोल को काफी कुछ सहना पड़ेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि शिल्पांचल में खास करके बाराबनी विधानसभा में बिजली की कटौती चरम पर है। लेकिन वहां जानकारी लेने पर यह मालूम चला है कि मेंटेनेंस करने वाले लोग नहीं है। क्या यही है राज्य सरकार की विद्युत व्यवस्था । आखिर कब तक आम जनता को अंधकार में रखा जायेगा। मुख्यमंत्री सिर्फ बात करती है, आम जनता को बेवकूफ बना रही हैं। काम कुछ नहीं कर रही है, सिर्फ भाषणबाजी और बयानबाजी चल रही है।