Indian Bank ने ट्राइब्यूनल के आदेश पर फ्लैट पर लिया कब्जा
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल साउथ थानान्तर्गत गोपालपुर गणपति टावर में में एक फ्लैट पर लोन को लेकर हुए विवाद के बाद मामला डेब्ट रिकवरी ट्राइब्यूनल में जाने के बाद डीआरटी के निर्देश पर इंडियन बैंक ने फ्लैट पर कब्जा लिया। डीआरटी द्वारा नियुक्त रिसीवर एवं बैंक अधिकारियों तथा पुलिस की मौजूदगी में फ्लैट पर बैंक ने कब्जा लिया। इस दौरान रिसीवर मौसमी गांगुली, इंडियन बैंक के एजीएम मृत्युंजय दास, दक्षिण थाना के हेमंत दत्ता, रिकवरी एजेंट राजीव बनर्जी, अधिवक्ता संग्राम सिंह की उपस्थिति में बैद्यनाथ मुखर्जी से फ्लैट लिया गया।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/05/img-20240520-wa01481045365085360283686-500x428.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/fb_img_17339279922403722767543487143310-476x500.jpg)
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2023/09/IMG-20230916-WA0073-500x375.jpg)
बैंक के अधिवक्ता संग्राम सिंह ने बताया कि इंडियन बैंक से प्रभाष राय ने लोन लिया था। करीब 15 लाख रुपये का लोन था। वहीं लोन न चुकाने पर 2012 में बैंक ने फ्लैट अपने कब्जे में ले लिया था। लेकिन फिर इसे बैद्यनाथ मुखर्जी ने यूको बैंक से लोन लेकर खरीद लिया। वहीं इसके बाद विवाद होने पर मामला डीआरटी में चला गया था। वहां सुनवाई के बाद डीआरटी ने इंडियन बैंक को गिरवी रखे गये फ्लैट पर कब्जा लेने का आदेश दिया गया। जिसके आधार पर आज फ्लैट पर कब्जा लिया गया।