ASANSOL

Asansol में अलर्ट, DVC ने छोड़ा एक लाख क्यूसेक पानी, खुला कंट्रोल रूम

बंगाल मिरर, आसनसोल : –  बीते कई दिनों से लगातार हुई भारी बारिश आफत भी साथ लाई भारी बारिश ने जहां जनजीवन अस्तव्यस्त कर वहीं बारिश से कई निचले इलाकों पर जलमग्न होने का खतरा मंडराने लगा।इसी बीच आज सुबह डीवीसी मैथन और पंचायत डैंम द्वारा  गेट खोले गए। एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया।

डैम में बहुत पानी है, अगर कुछ दिनों तक बारिश होती है, तो डीवीसी को अधिक पानी छोड़ने के लिए मजबूर होगा, इसलिए एहतियात के तौर पर एक लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया। जिसके बाद नगरनिगम ने अलर्ट जारी किया है। सभी बोरो अलर्ट रहने के साथ ही कंट्रोल रूम खोला गया है।

मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा कि डीवीसी ने मैथन से 45 हजार और पंचेत से 55 हजार क्यूसेक पानी आज सुबह छोड़ा है। जिसके बाद सभी बोरो को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गयाहै। इसके साथ ही निचले इलाकों में नजर रखने को कहा गया है। निगम द्वारा कंट्रोल रूम खोला गया है। 9083254848 पर कोई नागरिक किसी तरह की सहायता मांग सकता है।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!