Vaibhavi Tiny Tots में दुर्गोत्सव, नन्हें-मुन्हें बच्चों ने मोहा मन
बंगाल मिरर, आसनसोल : बच्चों को अपनी संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से वैभवी टाइनी टाट्स स्कूल आसनसोल एवं बर्नपुर शाखा में गुरुवार को दुर्गोत्सव मनाया गया। उत्सव में मां दुर्गा के विशाल चित्र पर माल्यार्पण प्रसद धूप जलाकर आनलाइन चंडी पाठ का आयोजन कर बच्चों को सुनाया गया। इस अवसर पर बच्चे पारंपरिक वेश भूषा में स्कूल आए कोई दुर्गा तो कोई महिषासुर और मां दुर्गा के वेश में सुसज्जित बच्चों ने ढाक, ताल के धूम पर नृत्य किया बच्चों का मनोबल बढ़ाने के लिए शिक्षाओं ने भी नृत्य किया।














बर्नपुरशाखा की प्रधानाध्यापिका अंजुल बागड़ी एवं बर्नपुर की प्रधानाध्यापिका शिखा बागड़ी ने कहा शिक्षा के साथ बच्चों को अपनी संस्कृति को जानना बहुत ही जरुरी है इसे ध्यान में रखते हुए स्कूल में 26 जनवरी, 15 अगस्त के साथ विभिन्न त्योहार में कार्यक्रम आयोजन किया जाता है ताकि बच्चे अपनी संस्कृति को जाने साथ ही यह भी प्रयास रहता है कि बच्चे अपनी प्रतिभा का भी प्रदर्शन करे। आसनसोल में प्रधानाध्यापिका के नेतृत्व में कार्यक्रम वीणा मुंधरा, उत्तरा राय आदि ने प्रस्तुत किया। जबकि बर्नपुर में बर्नपुर शाखा का संचालन प्रधानाध्यापिका शिखा बागड़ी, रिंकी बनर्जी, संचिता मुखर्जी आदि ने प्रस्तुत किया
- সাউন্ড বক্স ভাড়া না দেওয়ায় পিটিয়ে খুনের অভিযোগ, কুলটিতে ব্যবসায়ীর মৃত্যু, দোষীদের গ্রেফতারের দাবিতে থানা ঘেরাও
- साउंड बॉक्स को लेकर विवाद, पीट-पीटकर हत्या का आरोप, प्रदर्शन
- এসআইআরের প্রতিবাদে কুলটিতে তৃণমূল কংগ্রেসের বাইক র্যালি
- দুর্গাপুরে পুলিশের উদ্যোগে সচেতনতামূলক র্যালি
- हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित, 2 राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसी





