Asansol ब्रह्मकुमारी द्वारा आयोजित चैतन्य दुर्गा आकर्षण का केंद्र
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के डूरंड रोड लोको कॉलोनी में दुर्गा पूजा की सप्तमी से दशमी तक चैतन्य दुर्गा का आयोजन किया गया। आज यहां भी पूरे प्रदेश के साथ साथ दशमी मनाई गई। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए ब्रह्मकुमारी संस्था से जुड़ी सुनीता बहन ने कहा कि मां दुर्गा हमारे अंदर की शक्तियों का साकार रूप है। वह शक्तियां जो हर एक के अंदर रहती हैं। देवाधिदेव महादेव की शक्तियों को एकजुट कर मां दुर्गा के 9 रूपों का निर्माण किया जाता है।




सप्तमी से दशमी तिथि तक मां दुर्गा के इन्हीं रूपों को चैतन्य दुर्गा के माध्यम से दर्शाया जाता है । उन्होंने बताया कि जब दुनिया में आसुरी शक्तियां बढ़ जाती हैं तब मां दुर्गा शिव की शक्तियों को एकजुट कर दुष्टों का दमन करने आती हैं। उनका कहना था कि कभी मां दुर्गा पृथ्वी को आसुरी शक्तियों से बचाने के लिए जीवंत हुईं थीं उसी को दर्शाने यहां चैतन्य दुर्गा का आयोजन किया जाता है।
- Asansol : रेहान की लाश मिली 24 घंटे बाद, गहरे गड्ढे में था फंसा
- দুর্গাপুরে গরু পাচারকারী সন্দেহে মারধরের ঘটনা, আরো দুজন গ্রেফতার
- ঝুলন মেলার উদ্বোধন করলেন বিধায়ক
- आसनसोल चैंबर ऑफ कॉमर्स और सब डिविजनल मार्बल एंड हार्डवेयर एसोसिएशन ने राज्य कर अपर आयुक्त का किया स्वागत
- আসানসোলে নুনিয়া নদীতে তলিয়ে যাওয়া পড়ুয়ার দেহ ২৪ ঘন্টা পরে উদ্ধার