Fake Lottery छापाखाना का भंडाफोड़
बंगाल मिरर, मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में धड़ल्ले से फर्जी लॉटरी का कारोबार संचालित हो रहा है। मुर्शिदाबाद में फर्जी लॉटरी छापाखाना का भंडाफोड़ किया गया। गोदाम के अंदर अवैध तरीके से मशीनों के जरिए लॉटरी छापी जाती थी। वह लॉटरी अलग-अलग स्थानों में भेजी जाती थी। मुर्शिदाबाद के समशेरगंज थाने की पुलिस ने गुप्त सूत्रों से सूचना मिलने के बाद धुलियान शिव मंदिर इलाके में एक गोदाम में छापेमारी कर भारी मात्रा में डुप्लीकेट लॉटरी जब्त की।














रविवार की रात इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी। उस गोदाम से पुलिस ने कई जेरोक्स मशीनें, नकली लॉटरी प्रिंटिंग मशीनें, एसी और अन्य सामान जब्त किया. हालाँकि अवैध लॉटरी व्यापारी भागने में सफल रहे। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या अवैध लॉटरी चक्र में कोई और भी शामिल है। समशेरगंज थाने के पुलिस सूत्रों के अनुसार झारखंड का एक व्यक्ति इस लॉटरी कारोबार से जुड़ा है. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.साथ ही समसेरगंज थाने की पुलिस ने आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है
- রামনবমীর আগে পুরুলিয়ায় মূর্তি ভাঙচুর, গ্রেফতার ৪, তীব্র রাজনৈতিক তরজা
- चुनाव से पहले ADPC की बड़ी कार्रवाई 3 अवैध हथियार और कारतूस समेत 3 गिरफ्तार
- আসানসোলে গ্যাস ভোগান্তি অব্যাহত, সিলিন্ডার না পেয়ে জিটি রোড অবরোধ
- ” কল আছে, জল নেই” রানিগঞ্জের আদিবাসী পাড়ায় জলের হাহাকার দেখে শাসক দলকে তোপ অগ্নিমিত্রা পালের
- আসানসোল পুরনিগমে মার্চ মাসের কাউন্সিলারদের বোর্ড বৈঠক

