DURGAPUR

Durgapur नगरनिगम में लाखों का डीजल घोटाला

सफाई वाहनों का सिस्टम ब्रेक कर होती थी चोरी

बंगाल मिरर, दुर्गापुर : ( Durgapur Latest News In Hindi ) दुर्गापुर नगर निगम में डीजल चोरी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि निगम के कचरा संग्रह  वाहन से करीब सात लाख रुपये की तेल चोरी की गई है।हालांकि विपक्षी दल का दावा चोरी की गई राशि लगभग पचास लाख है। सात वाहन चालक मामले की जांच दायरे में है।  दुर्गापुर नगर निगम की प्रशासनिक बोर्ड सदस्य राखी तिवारी के नेतृत्व में  एक जांच समिति का गठन किया गया है । यह चोरी वाहन  के इनबिल्ट डिजिटल मीटर सिस्टम को तोड़कर की गई,   दुर्गापुर नगर निगम द्वारा लगभग 150 वाहनों का उपयोग किया जाता है, जिसमें 100 छोटे वाहन और 50 बड़े वाहन शामिल हैं। तेल चोरी की इस  घटना से दुर्गापुर शहर में हड़कंप मच गया है।  वहीं बीजेपी और सीपीएम ने इस घोटाले को लेकर टीएमसी पर निशाना  साधा

दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासनिक मंडल की सदस्य और तेल चोरी की जांच के लिए बनी कमेटी की प्रमुख राखी तिवारी ने कहा कि इस घटना में किसी को छोड़ा नहीं जायेगा, नगर निगम ने जांच शुरू कर दी है, आरोपियों की पहचान करने का काम शुरू हो गया है, नगर निगम आरोपी वाहन चालकों के वेतन से हर्जाना वसूलेगा। वहीं  दुर्गापुर पश्चिम के भाजपा विधायक लक्ष्मण चंद्र घोरूई ने कहा कि कर्मियों के, मासिक वेतन से पैसे क्यों काटे जा रहे सीधे पुलिस को लिखित शिकायत क्यों नहीं की जा रही है। क्या नगर निगम  किसी को बचाने की कोशिश कर रही है

सीपीए  जिला सचिव पंकज रॉय सरकार ने कहा कि यह शर्मनाक स्थिति  है, दुर्गापुर नगर निगम के प्रशासनिक सदस्यों से सीपीआईएम नेतृत्व ने इस्तीफे की मांग की.दुर्गापुर नगर निगम एक निजी एजेंसी के माध्यम से कचरा इकट्ठा करने वाले वाहनों की नियुक्ति करता है, विपक्ष ने इस नियुक्ति पर भी अक्षमता का आरोप लगाया है, सवाल यहीं से है कि क्या इस अनोखे तेल चोरी में किसी को छुपाने के लिए नगर निगम ने अपनी जांच समिति का गठन किया था 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *