ASANSOL

Krishna Prasad ली क्लब 16000 व्रतियों को प्रदान करेगा पूजा सामग्री

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के  कल्ला स्थित प्रभु छठ घाट पर ली क्लब की ओर से की जानेवाली सेवा को लेकर समाजसेवी कृष्ण प्रसाद ने आज प्रेस कांफ्रेंस  किया उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी ली क्लब के तत्वावधान में छठ का आयोजन किया गया है उन्होंने बताया कि 17 तारीख से छठ की शुरुआत हो जाएगी उससे पहले उन परिवारों तक छठ की 21 सामग्रियां पहुंचाई जाएंगी जिनके पास छठ की सामग्री खरीदने का आर्थिक सामर्थ्य नहीं है उन्होंने कहा कि कल कल्ला प्रभु छठ घाट पर तकरीबन 16 हजार व्रतियों के बीच   छठ की सामग्री  वितरित की जाएगी कृष्णा प्रसाद ने कहा कि यह संख्या बढ़ भी सकती है इस मौके पर ली क्लब के सलाहकार विजय प्रकाश, प्रदीप कुशवाहा, सन्नी कुशवाहा आदि मौजूद थे।

उन्होंने सभी शिल्पांचलवासियों से छठ के अवसर पर कल्ला प्रभु छठ घाट पर आने का अनुरोध किया उन्होंने कहा कि इस मौके पर आसनसोल से मंत्री मलय घटक आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा आसनसोल दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के आयुक्त आसनसोल रेलवे डिवीजन के डीआरएम सहित तमाम गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया गया है। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है और उन्होंने छठ मैया से प्रार्थना की कि वह सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाएं और सभी को स्वस्थ सुरक्षित रखें कृष्णा प्रसाद ने कहा कि छठ आस्था का महापर्व है और उन्होंने छठ मैया से प्रार्थना की कि वह सभी के जीवन में सुख और समृद्धि लाएं और सभी को स्वस्थ सुरक्षित रखें। 

उन्होंने कहा कि चार दिवसीय आस्था के महापर्व छठ पूजा 17 तारीख से शुरू हो रहा है। कल्ला प्रभु छठ घाट पर दुर्गा पूजा के समय से साफ सफाई शुरू कर दी गई थी। गंगा जल से घाट क को शुद्ध किया जाता है। सभी जानते हैं कि छठ पूजा सबसे पवित्र एवं स्वच्छ पर्व होता है। वहीं उन्होंने कहा कि ली क्लब के द्वारा आयोजित कल्ला प्रभु छठ घाट पर छठ पूजा की ख्याति इतनी है कि पश्चिम बर्दवान जिला के साथ दूसरे जिला सहित दूसरे राज्य से भी श्रद्धालु पूजा देखने आते हैं। कृष्णा प्रसाद ने कहा कि इस वर्ष भी कुछ विशेष किया जायेगा।  ली क्लब के सदस्यों के साथ पुलिस और प्रशासन की पूरी सहयोग मिलती है। छठ व्रतियों को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो उसके लिए पूरी व्यवस्था की जाती है। विगत 46 वर्षों से ली क्लब यहां सेवा कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!