ASANSOL

Asansol : वार्डों की परिक्रमा करेंगे छठ पूजा टैब्लो, मेयर ने किया उद्घाटन

बंगाल मिरर, आसनसोल: ( Asansol News In Hindi ) आज आसनसोल नगर निगम के तरफ से छठ पूजा के उपलक्ष पर टैबलो का उद्घाटन किया गया। आज कुल 5 टैबलो का उद्घाटन हुआ जो आसनसोल हीरापुर कुल्टी आदि इलाकों में घूमेंगे और छठ पूजा के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे । आसनसोल नगर निगम के नगर निगम के मेयर बिधान उपाध्याय तथा उप मेयर वसीम उल हक, एमएमआईसी मानस दास ने झंडा दिखाकर टैबलो को रवाना किया। 

आज के कार्यक्रम के बारे में मेयर बिधान उपाध्याय ने कहा जब से राज्य में ममता बनर्जी के नेतृत्व में टीएमसी की सरकार बनी है तब से सभी धर्मों के सभी त्योहारों को समान रूप से महत्व देते हुए श्रद्धालुओं की सहूलियत का ख्याल रखते हुए कार्य किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में सर्वधर्म समभाव कि जो शिक्षा दी थी उसी पर चलते हुए राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सभी धर्मों का ख्याल रखते हुए अपनी नीतियों को बनाया है ।

उन्होंने बताया कि साफ-सफाई किसी भी त्योहार के सर्वोच्च प्राथमिकता है और ममता बनर्जी के निर्देशों का पालन करते हुए आसनसोल नगर निगम द्वारा आने वाले छठ के अवसर पर सभी छठ घाटों की अच्छी तरह से साफ सफाई की जा रही है 

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!