श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्यांगों को दिये गये कृत्रिम अंग
श्री महावीर दिव्यांग सहायता समिति के सहयोग से हुआ आयोजन
बंगाल मिरर, आसनसोल : श्री श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा श्री महावीर दिव्यांग सहायता समिति के सहयोग से गुरुवार को आसनसोल श्याम मंदिर प्रांगण में निशुल्क अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम की शुरुआत आसनसोल नगर निगम के चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर सुनील मुकीम, हरि नारायण अग्रवाल, सीताराम बगड़िया, सीताराम अग्रवाल, मधु डुमरेवाल, ललित केडिया, नेमी अग्रवाल , शंकर लाल शर्मा, विष्णु जालूका, आनंद पारीक, सुदीप अग्रवाल, अभिषेक केडिया समेत तमाम सदस्य उपस्थित थे।














कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन ने कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्य करना सराहनीय है। किसी दिव्यांग की मदद करना से बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। आसनसोल नगर निगम इस कार्य में उनको पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट सचिव दीपक तोदी ने बताया कि श्री श्याम सेवा ट्रस्ट एवं श्री भगवान महावीर दिव्यांग सेवा समिति के सौजन्य से 50 से अधिक दिव्यांगों कृत्रिम हाथ, पैर श्रवण यंत्र दिए गये। विशेषज्ञों द्वारा दिव्यांगों का माप लिया गया। उसके बाद कृत्रिम अंग प्रदान कर किस तरह से इन अंगों का इस्तेमाल करना है बताया गया।
- हावड़ा-नई दिल्ली ग्रैंड कार्ड रेलखंड पर ट्रेनों का परिचालन बाधित, 2 राजधानी समेत कई ट्रेनें फंसी
- Moloy Ghatak का दावा BJP को 30 से अधिक सीट नहीं
- Asansol में पुलिस व सिविल सेक्टर अधिकारियों का प्रशिक्षण, संवेदनशील मैपिंग पर जोर
- বিজেপির পরিবর্তন যাত্রা’র ৪৮ ঘন্টার মধ্যে আসানসোলে তৃণমূলের মিছিল ও সভা, এসআইআর করে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়কে হারানো যাবে না, চ্যালেঞ্জ মলয় ঘটকের
- ” ভালনারিবিলিটির ম্যাপিং” এ জোর, পশ্চিম বর্ধমানের পুলিশ ও সিভিল সেক্টর অফিসারের প্রশিক্ষণ





