ASANSOLधर्म-अध्यात्म

महावीर स्थान में सीता राम विवाह उत्सव, गूंजा आजु मिथिला नगरिया  निहाल  सखिया…

बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के जीटी रोडस्थित महावीर स्थान मंदिर में रविवार रात विवाह पंचमी के अवसर पर सीता राम का विवाह उत्सव संपन्न किया गया। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए महावीर स्थान सेवा समिति के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि हर साल विवाह पंचमी के दिन इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। जहां बड़ी धूमधाम के साथ भगवान राम और माता सीता का विवाह संपन्न किया जाता है।

उन्होंने बताया कि विद्यार्थी झा, श्याम पंडित, निरंजन पंडित, कृष्णा पंडित द्वारा मंत्रोच्चारण के बीच विवाह संपन्न कराया गया। यह बेहद पवित्र अनुष्ठान है जैसे प्रत्येक वर्ष माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह महाशिवरात्रि के दिन होता है। ठीक उसी तरह विवाह पंचमी के दिन माता सीता और भगवान राम का विवाह किया जाता है। उन्होंने बताया कि इस विवाह में जो भी सम्मिलित होता है। उसके घर में सुख संपदा और शांति का विराज होता है और जिन की भी शादी नहीं हो रही हो अगर वह इस विवाह में सम्मिलित होता है तो उनका भी विवाह जरूर होता है। इस मौके पर सारी विवाह पद्धतियों का पालन करते हुए धूमधाम के साथ इस समारोह को संपन्न किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *