Asansol : TMYC ने BJP प्रदेश अध्यक्ष के विरोध में जीटी रोड पर टायर फूंका, फुटबॉल खेलकर जताया प्रतिवाद
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol Live News Today ) तृणमूल युवा कांग्रेस आसनसोल ब्लॉक 1 द्वारा मंगलवार शाम को आसनसोल केमें विरोध रैली निकाली गई जो राहालेन पार्टी आफिस से आसनसोल नगर निगम चौराहे तक गई यहां पर युवा टीएमसी कार्यकर्ताओं ने फुटबॉल खेल कर विरोध जताया वह लोग दो दिन पहले कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में लाख कंठ में गीता पाठ कार्यक्रम का आयोजन किया गया था इसे लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस में जुबानी जंग शुरू हो गई थी टीएमसी नेताओं द्वारा स्वामी विवेकानंद की वाणी को उद्धृत करते हुए कहा गया था कि स्वामी विवेकानंद ने कहा था गीता पाठ से फुटबॉल खेलना अच्छा है इसके जवाब में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुकांतो मजूमदार ने कहा था कि यह वामपंथियों की भाषा है इसी के खिलाफ तथा शस्वामी विवेकानंद के अपमान का आरोप लगाते हुए आज पूरे प्रदेश में हर ब्लॉक में तृणमूल युवा कांग्रेस की तरफ से यह कार्यक्रम किया गया















पिंटू कर्मकार ने बताया कि जिस तरह से भाजपा नेताओं द्वारा श्रीमद् भागवत गीता तथा स्वामी विवेकानंद का अपमान किया गया उसी के खिलाफ यह कार्यक्रम किया जा रहा है वही टीएमसी नेता भानु बोस ने कहा कि डॉक्टर सुकांत मजूमदार ने स्वामी विवेकानंद को कम्युनिस्ट कह दिया स्वामी विवेकानंद कब से कम्युनिस्ट होगा यह कोई नहीं जानता उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा द्वारा स्वामी विवेकानंद का अपमान किया गया है इसी के खिलाफ यह आंदोलन किया गया फुटबॉल खेल कर इसका विरोध किया गया तृणमूल युवा कांग्रेस नेताओं ने डॉक्टर सुकांता मजूमदार के इस्तीफा की मांग की
- Durgapur : मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा की संदिग्ध मौत, बाथरूम में लटका मिला शव, पटना निवासी
- দুর্গাপুরে মেডিক্যাল কলেজ হাসপাতালের বাথরুম থেকে উদ্ধার ডাক্তারি পড়ুয়ার ঝুলন্ত দেহ, তদন্তে পুলিশ
- আসানসোলে পশ্চিমবঙ্গ রাজ্য কর্মচারী ফেডারেশনের জেলা সম্মেলন
- আসানসোল শহরকে যানজট মুক্ত করার দাবি কংগ্রেসের, জিটি রোড অবরোধ, পুলিশের সঙ্গে ধস্তাধস্তি
- Rotary Asansol Greater का 20 से 22 मार्च तक रजिस्ट्रेशन कैंप, कृत्रिम अंग लगाने के लिए


