ASANSOL

रेलवे हॉकरों के साथ जितेंद्र तिवारी ने बैठक की

बंगाल मिरर, आसनसोल  : ( Asansol News Today ) केन्द्र सरकार की नीतियों से परेशान रेलवे हॉकरों के जख्मों पर मरहम लगाने  भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ( Jitendra Tiwari ) पहुंचे। उन्हें आज रेलवे हॉकर्स के साथ एक बैठक की। उनको अपने बीच पाकर रेलवे हाकरों ने अपनी परेशानी बयां की उन्होंने जितेंद्र तिवारी से कहा कि आरपीएफ अधिकारी हाकरों को काफी परेशान करते हैं उनको शांति से व्यवसाय नहीं करने देते उन पर तरह-तरह के धाराओं में मामले दर्ज कर उनसे मोटा जुर्माना वसूला जाता है जिस वजह से उनका व्यवसाय करना मुश्किल हो गया है

 जितेंद्र तिवारी ने उनकी बातों को सुना और कहा कि जब तक यह हाकर एकजुट नहीं होंगे तब तक उनकी बातों को सुना नहीं जाएगा उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन परिसर में हॉकरी करने के कुछ नियम होते हैं और नियमों को मानकर हॉकरी करने की आवश्यकता है हालांकि उन्होंने यह भी माना की कभी-कभी आरपीएफ अधिकारी ज्यादती करते हैं और इसका मुकाबला करने के लिए सबको संगठित होने की आवश्यकता है 

वहीं उन्होंने टीएमसी पर भी प्रहार करते हुए कहा कि वह लोग सोचते हैं कि डंडे की ताकत से वह सबको अपने वश में कर सकते हैं लेकिन वह शायद भूल गए हैं की कलम की ताकत डंडे की ताकत से ज्यादा होती है और इसी को दर्शाने के लिए 28 दिसंबर को आसनसोल नगर निगम के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा उन्होंने इन हॉकरों को भी उस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!