Asansol IRCTC बेस किचन में हमला, कर्मी की पिटाई, लूटपाट
बंगाल मिरर, आसनसोल : Asansol IRCTC बेस किचन में हमला, कर्मी की पिटाई, लूटपाट। आसनसोल उत्तर थानान्तर्गत सफी मोड़ के पास IRCTC के बेस किचन में आज अचानक कुछ अराजक तत्वों ने हमला दिया। आरोप है कि यहां हमलाकर लूटपाट की गई तथा कर्मी राहुल पासवान की बुरी तरह से पिटाई भी कर दी गई। खबर पाकर पुलिस छानबीन के लिए पहुंचे। दिनदहाड़े व्यस्त इलाके में इस घटना से लोगों में आक्रोश है।














बताया जाता है कि रेलपार के सफी मोड़ के पास IRCTC का बेस किचन है। उसमें दोपहर को कर्मी काम कर रहे थे। तभी कुछ लोगों ने हमला किया। वहां मौजूद कर्मी की पिटाई कर दी। खबर पाकर टीएमसी नेता विनय श्रीवास्तव व पुलिस पहुंची। वहीं कुछ लोग मामले को पुराने विवाद का कारण बता रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
एक अन्य कर्मचारी दीपशील ने बताया कि आज अचानक कुछ युवक बेस किचन में आ गए और उन्होंने यहां कार्यरत राहुल कुमार साहू नमक उसे युवक की पिटाई कर दी इस घटना में राहुल बुरी तरह घायल हो गया उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया वही इस घटना में घायल राहुल कुमार साहू ने बताया कि 31 दिसंबर की रात उनके और उनके दोस्तों की कुछ युवकों के साथ कहा सुनी हुई थी उन्होंने बताया कि उनमें से एक अजीत प्रसाद नामक युवक उसकी तस्वीर दिखाकर उसे ढूंढ रहा था और अचानक 10 से 15 लड़कों को लेकर बेस किचन में आया और उसके जमकर पिटाई कर दी इस घटना में राहुल को बुरी तरह चोट लगी है उसका सर फट गया घटना की जानकारी पुलिस को दी गई
- SAIL नए युग की शुरुआत: डॉ. अशोक कुमार पंडा संभालेंगे कमान

- Mamata Banerjee का आक्रामक रुख, SIR और चुनाव आयोग पर फिर बोला हमला, दंगा के लिए ठहराया जिम्मेदार

- রানিগঞ্জের জনসভায় আক্রমণাত্মক মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , রঘুনাথগঞ্জে বিজেপি দাঙ্গা করিয়েছে, এসআইআর নিয়ে কমিশনকে আবারও তোপ

- Mamata Banerjee की मंच से सख्ती, हरे राम सिंह को बेटे को लेकर दी चेतावनी

- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित


