Abhinav Shaw ने इंडोनेशिया में एशियाई चैंपियनशिप में जीते 3 मेडल
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के युवा शूटर अभिनव साव ( Abhinav Shaw ) ने 2024 का भी शानदार आगाज किया गया है। इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित एशियाई राइफल पिस्टल चैंपियनशिप 2024 में अभिनव ने तीन पदक जीते हैं। जकार्ता में पांच से 18 जनवरी तक प्रतियोगिता आयोजित की गई है। आसनसोल राइफल क्लब के सदस्य अभिनव साव ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए दो रजत और एक कांस्य समेत तीन पदक जीते।














अभिनव ने 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष (व्यक्तिगत) में रजत, 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष (टीम) में रजत तथा 10 मीटर एयर राइफल जूनियर मिश्रित में कांस्य पदक जीता। राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह पश्चिम बंगाल राइफल एसोसिएशन के अध्यक्ष वीके ढल ने क्लब अभिनव के प्रदर्शन पर कहा कि वह बहुत ही प्रतिभावान शूटर है। उसे अभी लंबा सफर तय करना है। यह क्लब के साथ-साथ पूरे बंगाल और आसनसोल के लिए गौरव का क्षण है। अभिनव के दादा रामचंद्र प्रसाद साव, पिता रूपेश साव एवं माता प्रियंका बनर्जी साव ने कहा कि यह पूरे परिवार के लिए गौरव का क्षण है।
- রাজ্যসভার বিজেপি প্রার্থী রাহুল সিনহা, অভিনন্দন ট্রেড সেলের কো-কনভেনারের
- আসানসোলে শুরু চারদিনের শিশু চলচ্চিত্র উৎসব
- चुनाव घोषणा से पहले शुरू हुई हिंसा ! भाजपाइयों पर हमले का आरोप, विरोध में जाम
- वोटर लिस्ट स्क्रुटनी कर पारदर्शिता के साथ हो चुनाव, अराजकता से नहीं चाहिए प्रधानी : गुरुचरण सिंह भरारा
- Asansol नगर निगम वर्तमान बोर्ड का अंतिम पूर्ण बजट, 2026-27 के लिए 455 करोड़





