ख्वाजा गरीब नवाज के दरगाह में सभी की दुआएं कुबूल होती है : मोहम्मद नूरुद्दीन
बंगाल मिरर, श्रीपुर : मोइनुद्दीन चिश्ती अजमेरी के सालाना उर्स के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी श्रीपुर छातिमडंगा में डेग फातिहा का आयोजन किया गया। जानकारी के मुताबिक अजमेर शरीफ में ख्वाजा गरीब नवाज के उर्स के मौके पर बड़े ही धूमधाम से डेग फातिहा होता है जिसकी याद में आज सभी जगहों पर डेग फातिहा करवाया जाता है। स्थानीय निवासी मोहम्मद नूरुद्दीन ने कहा कि सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 812 वां सालाना उर्स के मौके पर कुरआन-ख्वानी एवं फातिहा का आयोजन किया गया। जो शख्स अल्लाह और उनके वलियों के बताएं हुए रास्तें पर चलते है उनको किसी दूसरे के सामने अपना हाथ फैलाना नहीं पड़ता है।




दुनिया भर के लोग अजमेर शरीफ जाकर ख्वाजा साहब की दरगाह पर मुराद मांगते हैं और गरीब नवाज के दरगाह में सभी की दुआएं कुबूल होती है।
इस मौके पर हाफिज मुहम्मद मुजस्सिम,मोहम्मद इस्लाम,मोहम्मद साजिद,मोहम्मद वाजिद,मोहम्मद शाहबुद्दीन उर्फ मुन्ना, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद अरमान,मोहम्मद चांद, मोहम्मद आसिफ,मोहम्मद दानिश,मोहम्मद जावेद,मोहम्मद शमी,मोहम्मद शाहीद, मोहम्मद आतिफ हुसैन, मोहम्मद मौसिम,मोहम्मद फरमान आदि मौजूद थे।
- सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए 2 बाइक चोर, 5 बाइक बरामद
- Lions Club दुर्गापुर का स्थापना समारोह, अध्यक्ष राकेश भट्टड़ समेत 40 सदस्यों ने ली शपथ
- বালি বোঝাই তিনটি ট্রাক আটক, ৩ লক্ষ টাকা ফাইন আদায় বিএলআরও দপ্তরের
- বিদ্যুৎ বিভ্রাট পথ অবরোধ করে বিক্ষোভ, ক্ষুব্ধ গ্রামবাসীদের
- এক বাইকের খোঁজে ৫ বাইক উদ্ধার, দুর্বল লক চোরেদের টার্গেট