ASANSOL

Asansol : कण – कण अयोध्या, चहुंओर श्रीराम

बंगाल मिरर, आसनसोल : आज अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का दिन है इसे देखते हुए पूरे देश के साथ-साथ आसनसोल में भी लोगों में गजब का उत्साह देखा जा रहा है शिल्पांचल के विभिन्न मंदिरों में पूजा अर्चना की जा रही है इसी क्रम में आसनसोल की जीटी रोड के किनारे स्थित महावीर स्थान मंदिर में भी सुबह से ही भक्तों का तांता लगा हुआ है आज सुबह से ही महावीर स्थान मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है कई जोड़े पूजा अर्चना में लीन थे वहीं महावीर स्थान कमेटी की तरफ से पूजा अर्चना भजन कीर्तन सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया आपको बता दें कि राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर कल से ही महावीर स्थान मंदिर परिसर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है आज शाम को भी यहां धार्मिक अनुष्ठान आयोजित होंगे दीप प्रज्वलित कर यहां प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव मनाया जाएगा।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आसनसोल दक्षिण की विधायक अग्नि मित्रा पाल के नेतृत्व में राम भक्तों की एक विशाल शोभायात्रा निकली। इस शोभायात्रा में बड़ी संख्या राम भक्त शामिल हुए। सबकी जुबान पर जय श्री राम के जयकारे थे। यह इस्माइल दुर्गा मंदिर से निकली । रैली ने एसबी गोराई रोड के रास्ते नगर परिक्रमा की । रैली में राम सीता लक्ष्मण के रूप में तीन श्रद्धालुओं को सजाया गया था। आसनसोल के भांगा पाचील में सुरेन जालान के नेतृत्व में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर प्रसाद वितरण किया गया। यहां दोपहर को सैकड़ों लोगों को भोजन कराया गया। 

India Internatopnal School में हवन का आयोजन

आसनसोल के केएसटीपी स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल में भी हवन का आयोजन किया गया। स्कूल के निदेशक एके शर्मा के नेतृत्व में स्कूल के शिक्षक – शिक्षिकायें समेत सैकड़ों विद्यार्थी हवन में शामिल हुये। इस दौरान स्कूल ट्रस्ट की उपाध्यक्ष राधा शर्मा, प्राचार्या शर्मिष्ठा चंदा पाल आदि उपस्थित थी।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *