कृष्णेंदु मुखर्जी के प्रयास से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जर्जर प्रतिमा का पुनरोद्धार
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के समाजसेवी एवं प्रदेश भाजपा नेता कृष्णेंदु मुखर्जी के प्रयास से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जर्जर प्रतिमा का पुनरोद्धार किया गया। पुनरोद्धार के बाद नेताजी जयंती पर प्रतिमा का उद्घाटन किया गया। आसनसोल नगर निगम के अंतर्गत बैजडीहगाँव में 40-50 साल पहले बनी नेताजी प्रतिमा” क्षतिग्रस्त और जर्जर हो गई थी, स्थानीय कोलियरी इलाके के लोगों और नेताजी संघ ने मूर्ति को पुनर्स्थापित करने के लिए एक संयुक्त प्रयास शुरू किया।














. वह प्रशासन पार्षदों और सत्ताधारी पार्टी के कई नेताओं के पास गए लेकिन वहां से उन्हें बिना किसी मदद के खाली हाथ लौटना पड़ा। अंत में वे भारतीय जनता पार्टी की राज्य समिति के सदस्य कृष्णेंदु मुखर्जी के पास पहुंचे, जिन्होंने उनकी बात सुनी। उन्होंने अपने प्रयास से पूरा करने का वादा किया और उन्होंने अपनी बात रखी और देश की शान नेताजी की मूर्ति का पुनरोद्धार किया। आज नेता जी की जयंती पर वहां के लोगों और नेता जी संघ के सदस्यों ने कृष्णेंदु मुखर्जी के हाथों इसका पुन: उद्घाटन कर माल्यार्पण किया
- इंडियन बैंक ने 32 लाख का ऋण नहीं चुकाने पर आटा मिल पर किया कब्जा

- गैस सिलेंडर की किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

- POLL 2026 DM ने की सर्वदलीय बैठक

- আসানসোলে মিডওয়েস্ট হাসপাতালের উদ্যোগে রক্তদান শিবির

- पश्चिम बर्धमान में भाजपा – वाम ने 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, अब तृणमूल की सूची पर सबकी नजर, क्या चौंकानेवाला होगा ?


