भ्रष्टाचारियों के कारण आज नेता शब्द सम्मान नहीं अपमान का शब्द बन गया है : जितेन्द्र तिवारी
बंगाल मिरर, रेलपार : आसनसोल नगर निगम के पूर्व में जितेंद्र तिवारी आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर आसनसोल के धादका रोड इलाके में भाजपा द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां भाजपा पार्षद गौरव गुप्ता, मोहन प्रसाद, प्रतिमा कुशवाहा सहित स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे इस मौके पर सभी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की तस्वीर पर माल्यार्पण किया














कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संदर्भ में जितेंद्र तिवारी ने कहा कि अगर नेताजी यह शब्द किसी एक इंसान पर सबसे उपयुक्त बैठता है तो वह सुभाष चंद्र बोस है उन्होंने कहा कि आज के समय राशन चोर, बच्चों के मिड डे मील की चोरी करने वाले लोगों महिलाओं को पौष्टिक आहार पहुंचने की परियोजनाओं में चोरी करने वाले लोगों सहित तमाम भ्रष्टाचार में है लिप्त लोगों को भी नेता कहा जाता है यही वजह है कि आज नेता शब्द सम्मान का नहीं अपमान का गाली का शब्द बन गया है आने वाली पीढ़ी के मन में अगर नेता के प्रति सम्मान को फिर से वापस लौटना है तो हमें विचार करना होगा और नेताओं को अपने आचरण में परिवर्तन लाना होगा और यह काम एकमात्र नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन आदर्शों का अनुसरण करने पर ही संभव है
- इंडियन बैंक ने 32 लाख का ऋण नहीं चुकाने पर आटा मिल पर किया कब्जा
- गैस सिलेंडर की किल्लत से फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर एजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
- POLL 2026 DM ने की सर्वदलीय बैठक
- আসানসোলে মিডওয়েস্ট হাসপাতালের উদ্যোগে রক্তদান শিবির
- पश्चिम बर्धमान में भाजपा – वाम ने 7 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, अब तृणमूल की सूची पर सबकी नजर, क्या चौंकानेवाला होगा ?

