Breaking : Asansol होटल में युवक का गोली लगा शव, हत्या या आत्महत्या ? लड़की से होगा खुलासा
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Breaking Shootout At Asansol ) आसनसोल दक्षिण थानान्तर्गत मनोज सिनेमा के निकट होटल के एक कमरे में युवक की गोली लगा शव बरामद किया गया। इसकी हत्या की गई है या आत्महत्या पुलिस इसकी जांच कर रही है। घटना के बाद एआईएमएआईएम जिलाध्यक्ष दानिश अजीज के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने का प्रयास कर रही है। शव को आसनसोल जिला अस्पताल में भेजा गया है।














मृतक का नाम रोहन राम ( 21 ) बताया जाता है। वह नियामतपुर चक्रवर्तीपाड़ा निवासी था। पुलिस का कहना है कि राज राजेश्वर होटल में कल एक लड़की के साथ आया था। वह कॉलेज का छात्र है। कल रात लड़की कमरे से चली गई। वह कमरे में अकेला था। आज जब कमरा नहीं खोला तो पाया कि गोली मारी गई है। उसके सिर पर गोली मारी गई है। बंदूक भी बरामद हुई है।
- अन्नपूर्णा योजना की राशि नहीं मिलने पर जामुड़िया में महिलाओं का बोरो कार्यालय में प्रदर्शन
- মিলছে না অন্নপূর্ণা যোজনার টাকা জামুড়িয়ায় বোরো অফিসে বিক্ষোভ মহিলাদের
- रानीगंज में युवक की पिटाई का आरोप पड़ोसी दंपति पर फंदे से लटका शव मिलने के बाद पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप, विरोध प्रदर्शन
- রানিগঞ্জে যুবককে মারধর প্রতিবেশী দম্পতির ঝুলন্ত দেহ উদ্ধারে খুনের অভিযোগ স্ত্রীর, বিক্ষোভ
- রানিগঞ্জে যুবককে মারধর প্রতিবেশী দম্পতির ঝুলন্ত দেহ উদ্ধারে খুনের অভিযোগ স্ত্রীর, বিক্ষোভ


