ASANSOL

Asansol : महर्षि दयानंद सरस्वती की 200 वीं जयंती पर भव्य शोभायात्रा

आर्य समाज संचालित विद्यालयों के करीब 5 हजार विद्यार्थी हुए शामिल

बंगाल मिरर, आसनसोल :  आज दिनांक 5 मार्च 2024, दिन मंगलवार महर्षि दयानंद सरस्वती जी के 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में आर्य समाज आसनसोल एवं इसके द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों के संयुक्त भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया । यह भव्य शोभायात्रा आर्यकन्या उच्च विद्यालय, मुरगासोल से प्रारंभ होकर डी.ऐ.वी हाई स्कूल, बुधा, आसनसोल में आकर संपन्न हुआ। इस शोभा यात्रा में तीनो विद्यालय के 5000 से अधिक छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।

इस शोभायात्रा में आर्य समाज आसनसोल के प्रधान माननीय श्री जगदीश प्रसाद केडिया, आर्य समाज आसनसोल के मंत्री श्री मनोज कुमार केडिया, आसनसोल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के चेयरमैन माननीय श्री अमरनाथ चटर्जी, आसनसोल म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के एमएमआईसी माननीय श्री गुरुदास चटर्जी, बोरो चेयरमैन माननीय श्री राजेश तिवारी तथा आर्य समाज आसनसोल द्वारा संचालित तीनों विद्यालयों के मैनेजिंग कमिटी के सदस्य श्री जगदीश प्रसाद शर्मा, श्री बिनोद कुमार शर्मा, श्री विजय कुमार शर्मा, श्री नंद किशोर अग्रवाल, श्री नथमल शर्मा, दयानंद विद्यालय के शिक्षकप्रभारी श्री नारायण पासवान, डी. ए. वी के शिक्षकप्रभारी श्री उपेन्द्र कुमार सिंह तथा आर्य कन्या उच्च विद्यालय के शिक्षिकप्रभारी श्रीमती उर्मिला ठाकुर उपस्थित थे।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!