महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं : मेयर
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल नगर निगम के आलोचना भवन में आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया इसके कार्यक्रम के आयोजन में जयप्रकाश इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल चेंज नामक संस्था के अहम भूमिका रही यहां आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय डिप्टी मेयर वसीम उल हक एनयुएलएम विभाग की एमएमआईसी इंद्राणी मिश्रा तथा इस दफ्तर की तमाम कर्मचारी उपस्थित थे यहां पर सभी आमंत्रित अतिथियों को पुष्पगुच्छ देखकर उनका स्वागत किया गया ।













इस मौके पर मेयर विधान उपाध्याय ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को मनाया जाता है लेकिन किन्हीं कारणों से उसे दिन यह कार्यक्रम नहीं किया जा सका आज यह कार्यक्रम किया जा रहा है उन्होंने कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से काम नहीं है हमारे देश के पूर्व प्रधानमंत्री महिला रह चुके हैं हमारे देश की वर्तमान राष्ट्रपति एक महिला है राज्य के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इतिहास रच दिया है उन्होंने जिस तरह से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए काम किया है इसका उदाहरण पूरे देश में कहीं नहीं है उन्होंने महिलाओं का आवाहन किया कि वह अपने प्रतिभा को और निखारने के लिए आगे आए और देश को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व में आसनसोल नगर निगम हमेशा महिलाओं के विकास के लिए तत्पर रहेगा
- Bengal Mirror Shyama Samman 2025 : सर्वश्रेष्ठ कालीपूजा आयोजकों को पुरस्कार
- Asansol : 350 करोड़ का फर्जीवाड़ा Suvendu ने की ED, जांच गिरफ्तारी की मांग
- Krishna Prasad ने जरूरतमंदों तक छठ पूजा सामग्री पहुंचने का कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया
- দুর্গাপুর ধর্ষণ কাণ্ড : পুলিশ হেফাজত শেষে জেল হেফাজত, ২৪ শে টিআই প্যারেড
- Facebook पर आपत्तिजनक पोस्ट का आरोप 4 महीने बाद रानीगंज से भाजयुमो नेता गिरफ्तार





