ASANSOL

Loksabha Election 2024 : चुनाव 19 अप्रैल से, 4 जून को रिजल्ट

बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान होंगे

बंगाल मिरर, विशेष संवाददाता : देश में 18 वें आम चुनावों का ऐलान हो चुका है। इसके साथ ही 4 राज्यों में विधानसभा चुनावों की भी घोषणा होगी।  मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आयोग निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव कराने को प्रतिबद्ध है। इस बार करीब 97 करोड़ मतदाता है। वहीं एक करोड़ 82 लाख नये मतदाता है। 543 लोकसभा सीटों के लिए मतदान होगा। सात चरणों मतदान होंगे। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। 21 राज्यों में मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को होगा। तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। चौथे चरण में 13 मई को मतदान होगा। पांचवें चरण का मतदान 20 मई को होगा। छठवें चरण का मतदान होगा 25 मई को होगा इसमें बिहार, बंगाल,ओडिशा कीसीटें तथा  सातवें चरण का मतदान एक जून कोहोगा,  4 जून को मतगणना होगी। बिहार, यूपी और पश्चिम बंगाल में सात चरणों में मतदान होंगे

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने आज कहा कि देश में इस समय करीब 96.80 करोड़ मतदाता हैं.  नए वोटर करीब 1 करोड़ 80 लाख हैं.  युवा मतदाताओं (20-29 वर्ष) की संख्या 19.74 करोड़ है.  इस बार 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं की संख्या 82 लाख है.  कुल पुरुष मतदाता 49.70 करोड़ हैं.  इस साल महिला मतदाता 47.10 करोड़ हैं.  थर्ड जेंडर या ट्रांसजेंडर मतदाताओं की संख्या करीब 48 हजार है.  मतदान केंद्रों की संख्या करीब 10.5 लाख है.  इस साल चुनाव में 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा.

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!