ASANSOL

Loksabha Election 2024 : मीडियाकर्मी भी करेंगे पोस्ट बैलट से मतदान

बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Loksabha Election 2024) चुनाव आयोग का बड़ा फैसला मीडिया कर्मियों के लिए। सरकारी मतदान कर्मचारियों की तरह मीडिया कर्मी भी पोस्टल बैलट से मतदान कर पाएंगे इसके लिए  चुनाव आयोग द्वारा एक्स पर पोस्ट किया गया है। चुनाव के दिन पत्रकार लोगो को समाचार कवर करने की दौरान वोट देने में दिक्कत होता है। कुछ पत्रकार वोट दे भी नहीं सकते। पत्रकारों ने चुनाव आयोग से अनुरोध किया था कि 2021 के विधानसभा चुनाव की तरह इस बार लोकसभा चुनाव में पत्रकारों के लिए पोस्ट बैलट की व्यवस्था की जाये।

चुनाव आयोग ने बताया है कि पोस्टल बैलट से मीडिया कर्मी अपने संबंधित विधानसभा क्षेत्र में मतदान कर पायेंगे। पोस्टल बैलट से मतदान निर्धारित मतदान तिथि के छह दिन पहले से शुरू होकर तीन दिन पहले तक होगा. इसके लिए फॉर्म 12 डी भरकर जमा करना होगा। निर्वाचन अधिकारी पोस्टल बैलट की व्यवस्था करेंगे। पोस्टल बैलट से मतदान करनेवाले अपने बूथ पर मतदान नहीं करेंगे। गौरतलब है कि चुनाव ड्यूटी में जुड़े एवं जरूरी सेवाओं के कर्मी भी पोस्टल बैलट से ही मतदान करते हैं।

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!