Durgapur पहुंची तृणमूल सुप्रीमो






बंगाल मिरर, दुर्गापुर : उत्तर बंगाल के बाद मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने दक्षिण बंगाल का दौरा शुरु किया। लोकसभा चुनाव शुरू होने से पहले फोकस में पुरुलिया और बांकुड़ा है. इसीलिए तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी एक बार फिर पश्चिम बर्दवान जिले मेंआई हैं. लोकसभा चुनाव के लिए उनकी रविवार और सोमवार को क्रमश: पुरुलिया और बांकुड़ा में चुनावी रैलियां हैं। वह दुर्गापुर में ही रूकेंगी, यहीं से इन जिलों के दौरे पर जायेंगी।









उत्तरी दिनाजपुर के हेमताबाद से शनिवार दोपहर को ममता बनर्जी विशेष विमान से पश्चिम बर्दवान जिले के काजी नजरूल हवाईअड्डे पर उतरीं. उनके साथ राज्य के मंत्री इंद्रनील सेन भी थे। राज्य के एक अन्य मंत्री प्रदीप मजूमदार, पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्रनाथ चक्रवर्ती, राज्य सचिव वी शिवदासन दासू और उपमेयर अभिजीत घटक मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर थे। वह हवाई अड्डे से सड़क मार्ग से दुर्गापुर के सिटी सेंटर में एक निजी होटल पहुंची। यहीं उनका शनिवार रात्रि प्रवास है। ममता बनर्जी रविवार सुबह दुर्गापुर से पुरुलिया के लिए हेलीकॉप्टर से जाएंगी. इसके लिए दुर्गापुर में एक अस्थायी हेलीपैड का निर्माण किया गया है।
- আসানসোল প্রগতি ও বিএন ঘাঁটির যৌথ উদ্যোগে ১৪ তম রক্তদান শিবির
- রাণীগঞ্জ থানার পুলিশের জালে তিন দুষ্কৃতী, উদ্ধার বিভিন্ন সামগ্রী
- দুর্গাপুরে বেসরকারি হাসপাতালের নার্সের রহস্য মৃত্যু, আবাসনের বাইরে দেহ উদ্ধার
- প্রয়াত মহাদেব মুখোপাধ্যায়ের ১৭ তম মৃত্যু বার্ষিকী পালন, আসানসোলে দুদিনের অনুষ্ঠানের আয়োজন
- কেন্দ্রীয় ট্রেড ইউনিয়নের ডাকা শিল্প ধর্মঘটের বিরোধিতায় আইএনটিটিইউসি , বার্নপুরে সভা


