Asansol : SS Ahluwalia का स्वागत, व्यक्तिगत नहीं विचारधारा की लड़ाई, खामोश फिल्मों में अच्छा, असल जिंदगी में नहीं
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/12/img-20241211-wa00436179337791398046526.jpg)
बंगाल मिरर, अंडाल : ( Asansol SS Ahluwalia ) आसनसोल से भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्रजीत सिंह अहलूवालिया आज शाम अंडल एयरपोर्ट पर विमान से उतरे यहां कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया इस दौरान जिला अध्यक्ष बप्पा चटर्जी विधायक डॉ अजय पोद्दार समेत बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित थे। एस एस अहलूवालिया ने पत्रकारों से बातचीत भी की। उल्लेखनीय है कि आसनसोल सीट पर तृणमूल के शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ भाजपा ने वरिष्ठ नेता एस एस अहलूवालिया को उतारा है जिनका शिल्पांचाल से पुराना रिश्ता भी रहा है।
![](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/09/img-20240909-wa00806721733580827251668.jpg)
![Asansol SS Ahluwalia](https://bengalmirrorthinkpositive.com/wp-content/uploads/2024/04/img_20240411_171605494750425608546384-500x289.jpg)
एसएस अहलूवालिया ने कहा कि आसनसोल से पार्टी भूमिपुत्र को प्रत्याशी बनाना चाहती थी। उन्होंने नेतृत्व के पास इच्छा जताई, जिसके बाद ने उन्हें आशीर्वाद दिया इसके लिए वह पार्टी के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि आसनसोल शिल्पांचल में ही पले बढ़े हैं, यहां उनका बचपन बीता है। यहां की मिट्टी से उनका पुराना नाता है। यह उनके अपने घर जैसा है। यह व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, यह विचारधारा की लड़ाई है। भाजपा सबका साथ,सबका विकास की राजनीति करती है।
उन्होंने कहा कि खामोश बोलकर लोगों को चुप करा देने की कोशिश लोकतंत्र के जो मौलिक अधिकार हैं, ये उनके खिलाफ हैं, आप किसी भी क्षेत्र से इसीलिए ही चुने जाते हैं ताकि आप जनता-जनार्दन की बातों को सुने, ना की उन्हें चुप करायें। जहाँ तक फिल्मों की बातें हैं वो फिल्मों में ही अच्छी लगती हैं, असल ज़िंदगी में नहीं। सांसद ऐसा हो जनता जिससे आसानी से मिल सके। अपनी समस्याओं को उनके सामने रख सके। वह जनता की समस्याओं को सही मंच तक पहुंचा सके।
गौरतलब है कि72 साल के एस एस अहलूवालिया पिछले 32 साल से सांसद हैं l उन्होने 2014 में दार्जलिंग से चुनाव लड़ा, जिसमे उन्होंने तृणमूल के वाई चुंग भूटिया को 197239 मतों से पराजित किया था l 2019 में पार्टी ने उन्हें बर्दवान दुर्गापुर से उतारा, वंहा उन्होंने तृणमूल के मुमताज़ संघमित्रा को 2,439 मतों से हराया था l
अहलूवालिया बीजेपी में आने से पहले कांग्रेस में थे। वह कांग्रेस के टिकट पर दो बार लोकसभा चुनाव भी जीत चुके हैं। इतना ही नहीं वह बिहार और झारखंड से राज्यसभा में जा चुके हैं।अहलूवालिया 1999 में बीजेपी से जुड़े थे। वे पिछले 25 सालों से बीजेपी के साथ है। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में चर्चा का विषय बनी आसनसोल सीट से अब उन्हें चुनावी रण में उतारा है
- चेंबर की पिकनिक, ट्रेड फेयर को सफल बनाने पर जोर, उद्घाटन 8 को
- দামোদর নদী থেকে উদ্ধার অজ্ঞাত পরিচয় ব্যক্তির মৃতদেহ
- সিজানো পরবের পরে গ্রামে ডায়রিয়ার প্রকোপ ! ২৭জন ভর্তি হাসপাতালে
- Mahakumbh का चमत्कार, 15 साल बाद लौटी याददाश्त, कोडरमा का अर्जुन वापस मिला परिवार से
- আসানসোল জেলা হাসপাতালের সুপারকে স্মারকলিপি