Asansol में Mamata Banerjee की चुनावी सभाओं के लिए कोर कमेटी की बैठक
बंगाल मिरर, आसनसोल : तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुनावी सभाओं का दौर पश्चिम बर्द्धमान में शुरू होने जा रहा है। 27 अप्रैल को वह आसनसोल आएंगीं और यहां पर प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा के समर्थन में दो चुनावी सभाओं को संबोधित भी करेंगीं। आसनसोल के उषाग्राम ब्वायज स्कूल मैदान में व कुल्टी किशोर संघ मैदान में चुनावी सभा की तैयारी हो रही है। तृणमूल के नेता इस सभा में हर व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए अभी से दिन रात एक किए हुए हैं। उधर पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा देने के लिए अपना काम करने में जुट गई है। विभिन्न वार्डों व प्रखंडों में इस सभा में भीड़ एकत्रित करने के लिए बैठकों का दौर भी जारी है। कल सभा को लेकर कोर कमेटी की बैठक हुई.














इस बैठक में मंत्री मलय घटक, प्रदेश सचिव वी.शिवदासन दासू, जिलाध्यक्ष नरेन्द्रनाथ चक्रवर्ती, मेयर बिधान उपाध्याय, चेयरमैन अमरनाथ चटर्जी, उपमेयर अभिजीत घटक, विधायक हरेराम सिंह, असीमा चक्रवर्ती, सिन्टु भुईयां, अधीर गुप्ता आदि उपस्थित थे। आसनसोल व कुल्टी में एक दिन सभा होने के बावजूद दोनों जगहों पर भारी संख्या में भीड़ जुटाने को लेकर चर्चा हुई। जो कार्यक्रम तैयार किया गयया है उसके अनुसार 27 अप्रैल को सबसे पहले कुल्टी में सभा होगी उसके बाद आसनसोल में।
- Burnpur रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा, जय श्रीराम के नारों से गूंजा शहर
- জামুড়িয়ার প্রার্থী হরেরাম সিংকে প্রকাশ্য মঞ্চ থেকে করলেন সতর্ক, ছেলে লালবাতি গাড়িতে চেপে ঘুরছে, ক্ষুব্ধ মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়
- SAIL नए युग की शुरुआत: डॉ. अशोक कुमार पंडा संभालेंगे कमान
- Mamata Banerjee का आक्रामक रुख, SIR और चुनाव आयोग पर फिर बोला हमला, दंगा के लिए ठहराया जिम्मेदार
- রানিগঞ্জের জনসভায় আক্রমণাত্মক মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , রঘুনাথগঞ্জে বিজেপি দাঙ্গা করিয়েছে, এসআইআর নিয়ে কমিশনকে আবারও তোপ

