Durgapur – Chennai flight : पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स
बंगाल मिरर, एस सिंह : ( Durgapur – Chennai flight ) दुर्गापुर के अंडाल स्थित काजी नजरूल इस्लाम एयरपोर्ट से फिर चेन्नई की सीधी फ्लाइट हो गई है। जिससे चेन्नई जाने आने-जाने वाले लोगों को सुविधा होगी। इंडिगो ने गुरुवार से चेन्नई-दुर्गापुर -चेन्नई फ्लाइट शुरु की। पहले दिन ही इसे जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। चेन्नई से जहां 140 यात्री दुर्गापुर आएं एवं वहीं यहां से करीब 150 यात्री चेन्नई गए। चेन्नई की डायरेक्ट फ्लाइट होने से लोगों में खुशी है।




Durgapur – Chennai flight सप्ताह में 3 दिन
केएनआईए ( आरडीपी) से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरू की फ्लाइट की सेवा उपलब्ध है। दुर्गापुर से चेन्नई की फ्लाइट पहले भी थी। लेकिन कुछ माह से बंद थी। आसनसोल-दुर्गापुर के अलावा दक्षिण बंगाल और पड़ोसी राज्य झारखंड के विभिन्न जिलों के लोग चिकित्सा के लिए चेन्नई जाते है। यहां से सीधी विमान सेवा बंद हो जाने से उन्हें परेशानी होती थी। लोगों की मांग थी कि चेन्नई की विमान सेवा शुरु हो। लेकिन अब इंडिगो ने विमान शुरु किया है। चेन्नई की फ्लाइट मंगलवार, गुरुवार एवं रविवार को मिलेगी।
चेन्नई से दुर्गापुर के लिए फ्लाटइ सुबह 5.45 बजे विमान उड़कर दुर्गापुर एयरपोर्ट में सुबह 8.25 बजे उतरेगा। वहीं वापसी में दुर्गापुर से 8.55 बजे उड़ान भरेगा एवं 11.25 बजे चेन्नई पहुंचेगा। इस एयरपोर्ट से फिलहाल इंडिगो की मुंबई – दुर्गापुर फ्लाइट सोमवार, बुधवार, गुरुवार एवं शनिवार को जारी रहेगी। वहीं बंगलुरु, हैदराबाद एवं दिल्ली की फ्लाइट पूरे सप्ताह उपलब्ध है।
- বার্নপুরে স্কুল পরিদর্শনে বিজেপি বিধায়ক, পড়ুয়াদের সঙ্গে কথা, অব্যবস্থা নিয়ে ক্ষোভ প্রকাশ
- আসানসোলে ৩৫ জন ডেঙ্গুতে আক্রান্ত, ১০২ নং ওয়ার্ডে মোকাবিলায় পদক্ষেপ স্বাস্থ্য বিভাগের
- सीसीटीवी फुटेज से पकड़ाए 2 बाइक चोर, 5 बाइक बरामद
- Lions Club दुर्गापुर का स्थापना समारोह, अध्यक्ष राकेश भट्टड़ समेत 40 सदस्यों ने ली शपथ
- বালি বোঝাই তিনটি ট্রাক আটক, ৩ লক্ষ টাকা ফাইন আদায় বিএলআরও দপ্তরের