ASANSOL-BURNPUR

फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउण्डेशन चेयरमैन बने हरजीत सिंह

डा. रमण राज अध्यक्ष, परमजीत सिंह महासचिव

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : बर्नपुर के मिडटाउन क्लब में फर्स्ट केयर चैरिटेबल फाउण्डेशन की तीसरी एजीएम हुई।  यहां संगठन के पिछले दो वर्षों के कार्यकाल का लेखाजोखा पेश किया गया तथा नई एक्जिक्यूट कमिटी का भी गठन किया गया । डाक्टर रमन राज को अध्यक्ष परमजीत सिंह को जनरल सेक्रेटरी तथा दलजीत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं इस सामाजिक संस्था का चेयरमैन बर्नपुर के प्रसिद्ध समाजसेवी हरजीत सिंह को बनाया गया है।

इस संदर्भ में संगठन के संस्थापक और नई एक्जीक्यूटिव कमिटी में जनरल सेक्रेटरी की जिम्मेदारी संभालने वाले परमजीत सिंह ने बताया कि आज फर्स्ट केयर चेरिटेबल फाउण्डेशन की तीसरी ऐनुअल जनरल मीटिंग हुई जहां पिछले दो सालों के कार्यों का लेखाजोख पेश किया गया साथ ही आने वाले समय में संस्था की तरफ से और क्या किया जाएगा उसकी रूपरेखा तैयार की गई। इसके साथ ही कुछ सदस्यों को एक्जीक्यूटिव कमिटी में जगह दी गई

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *