Asansol स्टेशन पर ट्रेन में पिस्टल समेत युवक गिरफ्तार
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) उदयपुर सिटी से कोलकाता जा रही ट्रेन में आसनसोल रेलवे स्टेशन पर एक युवक को जीआरपी ने पिस्टल के साथ पकड़ा । उसके पास से 4 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.जीआरपी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आसनोल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 से 21 वर्षीय युवक रोहन साहा उर्फ करण साहा को पकड़ा गया है। वह कभी अपना पता उषाग्राम तो कभी बर्नपुर बता रहा था। जीआरपी पूछताछ कर गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।













जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक धनबाद से 9 एमएम की पिस्टल और 4 कारतूस लेकर उदयपुर सिटी – कोलकाता एक्सप्रेस में सफर कर था। ट्रेन के आसनसोल पहुंचने पर जीआरपी ने जाल बिछाकर उसे दबोचा और उसके पास से क 9 एमएम की पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किये। वह इसे किसी को सप्लाई करने लिए जा रहा था।
- सोनाली शिविर मैदान बना असामाजिक तत्वों का अड्डा, शिकायत
- Asansol : डीआरएम कार्यालय के सामने ट्रेन मैनेजर्स का धरना प्रदर्शन
- রাজ্য সরকার নির্দেশ অমান্যের অভিযোগ, রেজিষ্ট্রেশনের নামে আটকানো হচ্ছে টোটো, সরব আইএনটিটিইউসি নেতা, বিক্ষোভ
- আসানসোল ডিআরএম অফিসে অল ইন্ডিয়া গার্ড কাউন্সিলের অবস্থান বিক্ষোভ
- আসানসোল দুর্গাপুর পুলিশ কমিশনারেট এলাকায় শুরু ” যাত্রী সাথী এ্যাম্বুলেন্স পরিসেবা”

