Asansol स्टेशन पर ट्रेन में पिस्टल समेत युवक गिरफ्तार
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) उदयपुर सिटी से कोलकाता जा रही ट्रेन में आसनसोल रेलवे स्टेशन पर एक युवक को जीआरपी ने पिस्टल के साथ पकड़ा । उसके पास से 4 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं.जीआरपी ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। आसनोल स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 से 21 वर्षीय युवक रोहन साहा उर्फ करण साहा को पकड़ा गया है। वह कभी अपना पता उषाग्राम तो कभी बर्नपुर बता रहा था। जीआरपी पूछताछ कर गुरुवार को कोर्ट में पेश करेगी।














जीआरपी को सूचना मिली थी कि एक युवक धनबाद से 9 एमएम की पिस्टल और 4 कारतूस लेकर उदयपुर सिटी – कोलकाता एक्सप्रेस में सफर कर था। ट्रेन के आसनसोल पहुंचने पर जीआरपी ने जाल बिछाकर उसे दबोचा और उसके पास से क 9 एमएम की पिस्टल और 4 जिंदा कारतूस बरामद किये। वह इसे किसी को सप्लाई करने लिए जा रहा था।
- अंडाल में 19 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर चला बुलडोजर अवैध निर्माण तोड़ने का काम शुरू, एनएचएआई ने की कार्रवाई
- অন্ডালে ১৯ নং জাতীয় সড়কে বুলডোজার অবৈধ নির্মাণ ভাঙার কাজ শুরু এনএইচএআইয়ের
- আসানসোলে বিজেপির ” লাভার্থী সম্পর্ক অভিযান” সভায় ‘কয়লা মাফিয়া’র উপস্থিতি ঘিরে বিতর্ক বার করে দিলো নেতৃত্ব
- हेलमेट के बिना बाइक चलाने पर ‘यमराज’ का बुलावा! नुक्कड़ नाटक के जरिए दुर्गापुर में ट्रैफिक जागरूकता
- হেলমেট ছাড়া বাইক চালালেই ‘যমরাজের’ ডাক! পথনাটিকায় ট্রাফিক সচেতনতা দুর্গাপুরে


