ASANSOL

हीरापुर थाने के सामने प्रदर्शन, धक्का – मुक्की

बंगाल मिरर, एस सिंह, बर्नपुर : हीरापुर थाने के सामने आज कुछ लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया नौबत धक्का मुक्की तक पहुंच गई घटना के बारे में आकाश वर्मा नामक एक युवक ने बताया कि पिछले 14 तारीख को उनके चाचा शशि वर्मा रोज की तरह साइकिल से अपने काम पर जा रहे थे उनके चाचा दिहाड़ी मजदूर थे जो पेंटिंग आदि करके किसी तरह अपना परिवार का पालन पोषण करते थे 14 तारीख सुबह 7:30 बजे के आसपास एक मोटरसाइकिल सवार युवक में उनको जोरदार टक्कर मारी उसे युवक ने सिर्फ उनके चाचा जी को नहीं दो और लोगों को भी मोटरसाइकिल से टक्कर मारी उनके चाचा जी को इतनी जोर से टक्कर मार गई थी कि उनका सर फट गया था आनन फानन मैं उनको बर्नपुर अस्पताल ले जाया गया आकाश का आरोप था कि जब उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करने की बात कही तो हीरापुर थाने के अधिकारियों ने एफआईआर दर्ज करने से इनकार कर दिया।

आकाश वर्मा ने बताया कि बर्नपुर अस्पताल के कर्मचारियों ने आरोपी युवक को मौके से भागने में मदद की आज उनके चाचा की मौत हो गई इसी के खिलाफ आज उन लोगों ने हीरापुर थाने के सामने जोरदार प्रदर्शन किया आकाश का कहना था कि वह आरोपी युवक को ठीक से नहीं पहचानते लेकिन इतना जानते हैं कि वह सेल आईएसपी के किसी कर्मचारी का बेटा है और काफी रसूखदार है यही वजह है कि पुलिस उसे बचाने की कोशिश कर रही है आकाश का कहना था कि जब उन्होंने हीरापुर थाने के अधिकारियों को उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करने के लिए कहा तो उन्होंने ऐसा करने से इनकार किया और जब मुआवजे की बात की गई तो पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह आपस की बात पुलिस से की जाए।

मृतक के परिजनों की अब एक ही मांग है कि जिस पुलिस अधिकारी ने लिखित शिकायत दर्ज करने से इनकार किया और आरोपी को बचाने की कोशिश की उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए और उसे आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाए इतना ही नहीं उन्होंने उसे आरोपी युवक के पिता को भी गिरफ्तार करने की मांग की

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!