Asansol India International School के सैकत को NEET में 710 अंक
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के केएसटीपी स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सैंकत गांगुली ने मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 710 अंक प्राप्त किये हैं। देश भर में उनका रैंक 665 वां है। सैकत के इस शानदार उपलब्धि पर उनके स्वजनों के साथ स्कूल शिक्षकों तथा सहपाठियों में खुशी की लहर है।




इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एके शर्मा एवं प्राचार्या शर्मिष्ठा चंदा पाल ने सैकत को बधाई देते हुए इसे गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल ही नहीं बल्कि आसनसोल के लिए गर्व की बात है। सैकत को सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। उसे भौतिकी में 100 में 100 अंक भी मिला था।
- রানিগঞ্জে বন্ধুদের সঙ্গে স্নানে গিয়ে দামোদরে তলিয়ে গেলো খনি কর্মী, তল্লাশিতে ডিজাস্টার ম্যানেজমেন্টের দল
- आसनसोल: तृणमूल ने शुरू किया ‘वोट रक्षा अभियान’, ‘दीदीर दूत’ ऐप
- বার্নপুরে বিজেপি বিধায়কের নেতৃত্বে হিন্দু শহীদ দিবস পালন ও রাস্তা অবরোধ
- मुर्शिदाबाद हिंसा : आसनसोल में बीजेपी का प्रदर्शन, टीएमसी ने किया पलटवार
- ন্যাশানাল হেরাল্ড মামলা : দুর্গাপুরে কংগ্রেসের বিক্ষোভ, প্রধানমন্ত্রীর কুশপুত্তলিকা দাহ