Asansol India International School के सैकत को NEET में 710 अंक
बंगाल मिरर, आसनसोल : आसनसोल के केएसटीपी स्थित इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के छात्र सैंकत गांगुली ने मेडिकल की प्रवेश परीक्षा नीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 710 अंक प्राप्त किये हैं। देश भर में उनका रैंक 665 वां है। सैकत के इस शानदार उपलब्धि पर उनके स्वजनों के साथ स्कूल शिक्षकों तथा सहपाठियों में खुशी की लहर है।









इंडिया इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक एके शर्मा एवं प्राचार्या शर्मिष्ठा चंदा पाल ने सैकत को बधाई देते हुए इसे गौरवशाली क्षण बताया। उन्होंने कहा कि यहां स्कूल ही नहीं बल्कि आसनसोल के लिए गर्व की बात है। सैकत को सीबीएसई 12 वीं की परीक्षा में 97.6 प्रतिशत अंक प्राप्त हुए थे। उसे भौतिकी में 100 में 100 अंक भी मिला था।




- Senior Citizens माता-पिता की देखभाल बच्चे नहीं करते हैं तो एसडीएम से करें शिकायत
- परिवार के साथ विदेश यात्रा पर गए थे शिक्षक दुर्गापुर के घर में साहसिक चोरी, 6 लाख रुपये के आभूषण लूटे
- সপরিবারে বিদেশ ভ্রমণে শিক্ষক দুর্গাপুরের বাড়িতে দুঃসাহসিক চুরি, লুঠ ৬ লক্ষ টাকার গয়না
- आसनसोल के कॉलेज में हुए हंगामे को लेकर भाजपा विधायक नाराज ‘शिक्षण संस्थान में गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं’
- আসানসোলের কলেজে গন্ডগোল নিয়ে ক্ষুব্ধ বিজেপি বিধায়ক ‘শিক্ষা প্রতিষ্ঠানে গুন্ডাগিরি বরদাস্ত নয়’

