Asansol रेलवे ड्राइवर के घर से लाखों की चोरी
बंगाल मिरर, आसनसोल : ( Asansol News In Hindi ) आसनसोल के डिपो पाड़ा विआईपी लेन में एक घर को चोरों ने अपना निशाना बना लिया। चोरों ने इस घर से ₹50000 नगद और तकरीबन 5 लाख रुपये सोने के गहनों पर हाथ साफ कर दिया घटना के बारे में घर के मालिक सुबिर बसु ने बताया कि वह रेलवे में ट्रेन ड्राइवर है ट्रेन लेकर वह मालदा गए थे फिलहाल उनका पूरा परिवार सुगम पार्क में रहता है लेकिन वह हर रोज इस घर में आते हैं घर के दरवाजे खोलते हैं पेड़ों को पानी देते हैं घर की काम करने वाली औरत को बुलाकर घर के साफ सफाई करवाते हैं लेकिन सोमवार – मंगलवार को ट्रेन लेकर बाहर जाने की वजह से वह इस घर में नहीं आ सके थे














उनको शक है कि इन्हीं दो दिनों में से किसी एक दिन चोरों ने इस कांड को किया है उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर को वह आसनसोल आ गए थे शाम को यहां आने वाले थे लेकिन भारी बारिश की वजह से वह मंगलवार शाम को नहीं आ सके आज सवेरे जब वह डिपो पाड़ा के इस घर में आए तो देखा कि घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और घर के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था उन्होंने कहा कि कुछ जरूरी कागज लेने वह इस घर में आए थे तब उनको इस घटना का पता चला उन्होंने कहा कि चोरों ने तकरीबन 50 ₹50000 नकद और ₹500000 के सोने के गहने चुरा लिए हैं घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई।
- रामनवमी पर बर्नपुर में पगड़ी वितरण, गणमान्य लोग सम्मानित
- নাকা তল্লাশি চলাকালীন বাস থেকে প্রচুর পরিমাণে মদ বাজেয়াপ্ত
- Mamata Banerjee Durgapur पहुंची, खांद्रा में सभा कल
- দুর্গাপুরে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় , শনিবার রানিগঞ্জ বিধানসভার খান্দ্রাতে জনসভা
- Poll 2026 : Paschim Bardhaman में 14 हजार मतदान कर्मी : डीएम

