Asansol में बना था डकैती का प्लान ? महिला गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में
बंगाल मिरर, एस सिंह, आसनसोल : Asansol में बना था डकैती का प्लान ? महिला गिरफ्तार, पुलिस जुटी जांच में।बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव समाचार रानीगंज में डकैती के कुछ दिन बाद ही हावड़ा के डोमजूर में भी गहनों के दुकान में डकैती हुई थी। इस मामले में पुलिस ने बिहार से एक महिला आशा देवी महतो को गिरफ्तार किया है। यह महिला तीन महीने तक आसनसोल में किराये के मकान में रही थी।














बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव समाचार बताया जाता है कि आशा देवी तीन नंबर मोहिशीला कालोनी के चासा पट्टी के किराये के मकान में रहती थी। उसके साथ एक बच्चा और दो युवक रहते थे। मकान मालिक से कहा था कि उनका पत्थर का कारोबार है। मकान मालिक को जब उसकी गिरफ्तारी खबर मिली तो वह हक्का-बक्का हो गया। महिला को हावड़ा पुलिस ने बिहार से कल ही गिरफ्तार कर आज कोर्ट में पेश किया है। वहीं रानीगंज में भी डकैती कांड में बिहार से ही अपराधी पकड़ाये हैं। इसके बाद पुलिस को शक है कि दोनों घटनाओं का आपस में कनेक्शन हो सकता है वहीं क्या आसनसोल में ही डकैती की साजिश रची गई थी,पुलिस इसकी जांच में जुटी है। बंगाल मिरर एक्सक्लूसिव समाचार
- बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित करने को लेकर भाजपा और टीएमसी में टकराव
- Asansol नवनिर्मित गोधुली गुरुनानक गुरुद्वारा का उद्घाटन
- বিজেপি কর্মীদের ওপর মিথ্যা মামলার অভিযোগ
- অসুস্থ ছেলেকে বেসরকারি হাসপাতালে দেখতে এসে পথ হারালেন বৃদ্ধা, পাশে পুলিশ, পৌঁছালেন ঠিক জায়গায়
- বার্নপুরে স্কুল তৈরি বন্ধ করলেন এলাকার বাসিন্দারা, নিম্নমানের কাজের অভিযোগ


