ASANSOL

Shravani Mela Special Trains : Asansol से पटना और बनारस जानेवाले शि‌वभक्तों को होगी सुविधा

बंगाल मिरर,  आसनसोल : ( Shravani Mela Special Trains ) श्रावणी मेला एक पवित्र तीर्थस्थल है, जिसमें दूर-दूर से अनगिनत भक्त आते हैं। पवित्र श्रावण मास में आयोजित होने वाला यह भव्य समागम भगवान शिव को पूजा अर्पित करने के लिए होता है। इस पवित्र अवसर के महत्त्व को समझते हुए और भक्तों की सुगम आवाजाही की सुविधा के लिए पूर्व रेलवे ने श्रावणी मेले के दौरान आसनसोल और पटना तथा सियालदह एवं बनारस के बीच तीन (03) स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। तीनों ट्रेनें आसनसोल होकर चलेगी।

03511 आसनसोल-पटना द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 22.07.2024 और 19.08.2024 के बीच प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को (09 ट्रिप) आसनसोल से 16:50 बजे रवाना होगी और उसी दिन 23:55 बजे पटना पहुंचेगी तथा 03512 पटना-आसनसोल द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 23.07.2024 और 20.08.2024 के बीच प्रत्येक मंगलवार और गुरुवार को (09 ट्रिप) 01:15 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन 08:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, मनकथा, बड़हिया, हथीदा, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और द्वितीय श्रेणी की सीटिंग की व्यवस्था होगी।

 03549 आसनसोल-पटना त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 23.07.2024 और 17.08.2024 के बीच प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को (12 ट्रिप) 16:50 बजे आसनसोल से रवाना होगी और उसी दिन 23:55 बजे पटना पहुंचेगी और 03550 पटना-आसनसोल त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन दिनांक 24.07.2024 और 18.08.2024 के बीच प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को (12 ट्रिप)  01:15 बजे पटना से रवाना होगी और उसी दिन 08:30 बजे आसनसोल पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, मनकथा, बड़हिया, हथीदा, मोकामा, बाढ़, बख्तियारपुर, खुसरूपुर, फतुहा, पटना साहिब और राजेंद्र नगर स्टेशनों पर रुकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी और शयनयान श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे।

03113 सियालदह-बनारस साप्ताहिक स्पेशल (डानकुनी के रास्ते) 27.07.2024 और 17.08.2024 के बीच प्रत्येक शनिवार को (04 ट्रिप) सियालदह से 23:55 बजे रवाना होगी और अगले दिन 16:00 बजे बनारस पहुँचेगी। 03114 बनारस-सियालदह साप्ताहिक स्पेशल (डानकुनी के रास्ते) 28.07.2024 और 18.08.2024 के बीच (04 ट्रिप) प्रत्येक रविवार को  बनारस से 17:00 बजे रवाना होगी और अगले दिन 10:20 बजे सियालदह पहुंचेगी। उक्त स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किउल, मोकामा, पटना, दानापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय और वाराणसी स्टेशनों पर रूकेगी। उक्त ट्रेन में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान श्रेणी और वातानुकूलित श्रेणी के डिब्बे उपलब्ध होंगे।

News Editor

Mr. Chandan | Senior News Editor Profile Mr. Chandan is a highly respected and seasoned Senior News Editor who brings over two decades (20+ years) of distinguished experience in the print media industry to the Bengal Mirror team. His extensive expertise is instrumental in upholding our commitment to quality, accuracy, and the #ThinkPositive journalistic standard.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!