ASANSOLDURGAPUR

धेमोमेन में होटल ताज पैलेस, मार्कोनी में केशव मंदिर में विराजेंगी मां दुर्गा

बंगाल मिरर, आसनसोल :रथयात्रा के साथ ही जगह-जगह विभिन्न दुर्गा पूजा कमेटी द्वारा खूंटी पूजा  कर दुर्गापूजा की तैयारी शुरू कर दी गई है। 
धेमोमैन कोलयरी सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी के द्वारा 53 वां वर्ष दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष पंडाल का थीम मुंबई के ताज पैलेस होटल है। यहां खूटी पूजा केमुख्य अतिथि के रूप में सोदपुर एरिया के महाप्रबंधक अनिल कुमार सिंह उपस्थित थे।

इसके अलावा पूर्व पार्षद रोहित नोनिया, पार्षद संजय नोनिया,नरसमुंदा कोलयरी के प्रबंधक,ओसमा, पीट के प्रबंधक तपेश्वर सिंह यादव, इंकलाइन के प्रबंधक मिस्टर प्रसाद, डीएमसी ग्रुप के कार्मिक प्रबंधक मीना कुमारी रेड्डी,एरिया जीसीसी सदस्य अनिल कुमार सिंह, इंटक के विनोद कुमार सिंह और सुभाष तिवारी, सीटू के मनोज कुमार नोनिया, बीएमएस के भीम प्रसाद नोनिया और दिनेश नोनिया, एटक के प्रहलाद राम, टीयूसीसी के अमरनाथ शर्मा और बादल दत्त, एचएमएस के शिव शंकर साव,केएमसी के विनोद गिरी, देवन मेमोरियल क्लब के सचिव धर्मवीर नोनिया, विवेकानंद क्लब के प्रतिनिधि सुभाष मांजी के अलावा काफी संख्या में कोलयरी के मजदूर उपस्थित थे।


वहीं दुर्गापुर में आकर्षक दुर्गापूजा आयोजन के लिए प्रसिद्ध मार्कोनी दक्षिणपल्ली पूजा समिति की ओर से दुर्गापूजा पंडाल निर्माण के लिए  खूंटी पूजा मंगलवार को की गई। इस वर्ष पूजा आयोजन का चौंसठवां वर्ष है। इस साल की थीम कर्नाटक का चेतला केशव मंदिर है। पूजा बजट 25 लाख रुपए है। . आसनसोल दुर्गापुर विकास परिषद के चेयरमैन कबी दत्ता और दुर्गापुर नगरनिगम के प्रशासनिक बोर्ड सदस्य अमिताभ बनर्जी  तथा क्लब के पदाधिकारी उपस्थित थे

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *