ASANSOL

फिरोज खान एफके ने तृणमूल सुप्रीमो को दिया धन्यवाद, जताया आभार

बंगाल मिरर, आसनसोल :  अंतर्राष्ट्रीय व्यवसायी तथा  एफके ग्रुप तथा आईसीएससी के चेयरमैन फिरोज खान एफके ने राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया है जिन्होंने 21 जुलाई यानी शहीद दिवस पर धर्मतला में अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को कड़ा निर्देश दिया फिरोज खान एफके ने इस बात के लिए ममता बनर्जी को धन्यवाद दिया कि उन्होंने शहीद दिवस के मंच से पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति स्पष्ट निर्देश जारी किया कि पार्टी में रहकर किसी भी प्रकार की गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी

उन्होंने आम जनता के सुख-दुख में साथ खड़े रहने पर बल दिया। इसके साथ ही उन्होंने टीएमसी के हर नेता और जनप्रतिनिधि को आम लोगों के विकास के लिए सर्वदा प्रयासरत रहने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो नेता आम जनता के साथ उनके सुख-दुख में खड़े नहीं रहेंगे या पार्टी में रहकर गुटबाजी को बढ़ावा देंगे लोगों की भलाई के लिए काम नहीं करेंगे उनके लिए पार्टी में कोई जगह नहीं है और पार्टी की तरफ से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी

Social Share or Summarize with AI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Hey there! Ask me anything!